सिगनल खराब, रेलवे ढाले पर घंटों खड़ी रही ट्रेन

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 04 Feb 2015 7:02 PM

विज्ञापन

सिगनल बनने के बाद चालू हुआ रेल परिचालन संवाददाता, गोपालगंज पूर्वोत्तर रेलवे के छपरा-थावे रेलखंड पर थावे जंकशन के समीप सिगनल खराब होने के कारण पैसेंजर ट्रेन घंटों खड़ी रही. यात्रियों को पैसेंजर ट्रेन में परेशानियों का सामना करना पड़ा. बाद में थावे जंकशन से इंजीनियर की टीम ने तुरकहां ढाले के पास पहुंच कर […]

विज्ञापन

सिगनल बनने के बाद चालू हुआ रेल परिचालन संवाददाता, गोपालगंज पूर्वोत्तर रेलवे के छपरा-थावे रेलखंड पर थावे जंकशन के समीप सिगनल खराब होने के कारण पैसेंजर ट्रेन घंटों खड़ी रही. यात्रियों को पैसेंजर ट्रेन में परेशानियों का सामना करना पड़ा. बाद में थावे जंकशन से इंजीनियर की टीम ने तुरकहां ढाले के पास पहुंच कर सिगनल को दुरुस्त किया. इसके बाद ट्रेन का परिचालन चालू हो सका. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बुधवार को 12 बजे दिन में रेलवे स्टेशन से छपरा की पैसेंजर ट्रेन खुली. तुरकहां ढाले के पास ट्रेन के पहुंचते ही सिगनल खराब हो गया. इसके कारण रेलवे ढाला बंद नहीं हो सका. कर्मियों ने इसकी सूचना रेल अधिकारियों को दी. हालांकि बाद में सिगनल दुरुस्त करने के बाद ट्रेन का परिचालन शुरू हो गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन