पूर्व पार्षद के श्राद्धकर्म पर श्रद्धांजलि सभा

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 04 Feb 2015 8:02 PM

विज्ञापन

बेगूसराय(नगर). पूर्व प्रधानाध्यापिका व पूर्व पार्षद विजयामणि देवी के श्राद्धकर्म के मौके पर शहर के लहेरी धर्मशाला के प्रांगण में श्रद्धांजलि सभा की गयी. सभा की अध्यक्षता करते हुए मोहन टिबड़ेवाल ने कहा कि विजयामणि देवी ने अपने पति स्व प्रेमनारायण मेहता की विरासत को आगे बढ़ाने का काम किया. वे सच्चे समाजसेवी थी. इस […]

विज्ञापन

बेगूसराय(नगर). पूर्व प्रधानाध्यापिका व पूर्व पार्षद विजयामणि देवी के श्राद्धकर्म के मौके पर शहर के लहेरी धर्मशाला के प्रांगण में श्रद्धांजलि सभा की गयी. सभा की अध्यक्षता करते हुए मोहन टिबड़ेवाल ने कहा कि विजयामणि देवी ने अपने पति स्व प्रेमनारायण मेहता की विरासत को आगे बढ़ाने का काम किया. वे सच्चे समाजसेवी थी. इस मौके पर पूर्व पार्षद प्रकाश कुमार सिंहा ने कहा कि वे एक कर्मठ महिला थीं. सभा का संचालन करते हुए सचिव लालबहादूर ने कहा कि जिस तरह स्व प्रेम नारायण मेहता व स्व विजयामणि देवी ने शोषितों व वंचितों की सेवा की उसी तरह से उनके रास्ते पर चल कर ही हम उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि दे सकते हैं. इस मौके पर राजबल्लभ रजक, संजय मेहता, पंकज भारती, निरंजन मालाकार, दीपक, आलोक रंजन, बैजू साह, राकेश समेत अन्य लोगों ने संबोधित किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन