जाम से निजात दिलाने की मांग
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 04 Feb 2015 9:02 PM
फोटो:11-सड़क पर लगते हैं वाहन प्रतिनिधि, पलासीपलासी प्रखंड के कलियागंज स्थित मुख्य सड़क पर दोनों किनारे ऑटो लगे रहने से प्रत्येक दिन जाम की समस्या उत्पन्न हो जाती है. जाम के कारण हर दिन छोटी-मोटी दुर्घटना होती रहती है. कलियागंज पुलिस नाका से लेकर मवेशी हाट तक ऐसी ही स्थिति बनी रहती है. ऑटो चालकों […]
फोटो:11-सड़क पर लगते हैं वाहन प्रतिनिधि, पलासीपलासी प्रखंड के कलियागंज स्थित मुख्य सड़क पर दोनों किनारे ऑटो लगे रहने से प्रत्येक दिन जाम की समस्या उत्पन्न हो जाती है. जाम के कारण हर दिन छोटी-मोटी दुर्घटना होती रहती है. कलियागंज पुलिस नाका से लेकर मवेशी हाट तक ऐसी ही स्थिति बनी रहती है. ऑटो चालकों का कहना है कि कलियागंज बाजार में बस पड़ाव नहीं है और न किसी तरह की वैकल्पिक व्यवस्था है. इससे सड़क किनारे वाहन लगाना पड़ता है. ऑटो के अवैध पार्किंग से स्थानीय दुकानदारों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है. दुकान के आगे ऑटो की लंबी कतार लगी रहने से ग्राहकों को दुकान तक आने जाने में परेशानी होती है. आमजनों ने प्रशासन से इस समस्या से निजात दिलाने की मांग की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










