सरकार का ढुलमुल रवैया : वाम मोरचा

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 04 Feb 2015 9:02 PM

विज्ञापन

– महिलाओं का असम्मान होने पर मुख्यमंत्री रहती हैं खामोश कोलकाता. राज्य वाम मोरचा के चेयरमैन विमान बसु ने आरोप लगाया है कि हावड़ा में छेड़खानी का प्रतिवाद करने पर मारे गये युवक के हत्यारों को पकड़ने में राज्य सरकार ने ढुलमुल रवैया अपनाया है. उन्होंने कहा कि छह दिनों तक किसी भी आरोपी को […]

विज्ञापन

– महिलाओं का असम्मान होने पर मुख्यमंत्री रहती हैं खामोश कोलकाता. राज्य वाम मोरचा के चेयरमैन विमान बसु ने आरोप लगाया है कि हावड़ा में छेड़खानी का प्रतिवाद करने पर मारे गये युवक के हत्यारों को पकड़ने में राज्य सरकार ने ढुलमुल रवैया अपनाया है. उन्होंने कहा कि छह दिनों तक किसी भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया. सातवें दिन दो लोगों को पकड़ा गया है. राज्य में कानून व्यवस्था बिल्कुल चरमरा गयी है. यहां के सांसद तक बोलते हैं कि विरोध करने या जुलूस निकालने पर घरों में घुस कर उसके गुंडे दुष्कर्म कर देंगे. ऐसे में क्या अपेक्षा की जा सकती है. सांसद का वह बयान मानों पार्टी की ओर से राज्य को एक संदेश था. राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को आड़े हाथों लेते हुए उन्होंने कहा कि राज्य में कभी भी महिलाओं के सम्मान की हानि होती है, तो मुख्यमंत्री बिल्कुल खामोश रहती हैैं. ऐसा लगता है कि मुंह पर उन्होंने ‘ल्यूकोप्लास्ट’ लगा लिया है. हाथों में उनके मोबाइल फोन होता है और मुंह पर ‘ल्यूकोप्लास्ट’. श्री बसु ने हावड़ा बंद को पूरी तरह सफल करार दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola