सात माह भी पशुपालकों को नहीं मिला मुआवजा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 04 Feb 2015 10:02 PM
मनियारी. थाना क्षेत्र के सोनबरसा साह में सात माह पूर्व करंट की चपेट में मरे पांच पशुपालकों का अभी तक मुआवजा राशि नहीं मिला है. इससे पशुपालकों में आक्रोश व्याप्त है. पशुपालकों ने मुआवजा राशि नहीं मिलने पर शीघ्र ही सड़क जाम कर प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है. जानकारी हो कि 22 जून को […]
मनियारी. थाना क्षेत्र के सोनबरसा साह में सात माह पूर्व करंट की चपेट में मरे पांच पशुपालकों का अभी तक मुआवजा राशि नहीं मिला है. इससे पशुपालकों में आक्रोश व्याप्त है. पशुपालकों ने मुआवजा राशि नहीं मिलने पर शीघ्र ही सड़क जाम कर प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है. जानकारी हो कि 22 जून को सोनबरसा साह गांव के सहनी टोला में करंट से दो भैंस व एक गाय मर गयी थी. प्रशासन ने मामले की जांच कर विद्युत विभाग से मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया था. छितरौली व किनारू में भूमिहीनों से आज मिलेंगे आयुक्त मनियारी. थाना क्षेत्र के छितरौली व किनारू पंचायत में गुरुवार को आयुक्त भूमिहीनों से मुलाकात कर सरकार की ओर तीन डिसमिल जमीन का वासगीत परचा का वितरण करेंगे. इसकी जानकारी सीओ अरुण कुमार सिंह ने दी. दो दिनों से बिजली गुल, उपभोक्ताओं में आक्रोश मनियारी. थाना क्षेत्र के दस पंचायतों में दो दिनों से बिजली गुल है. बिजली आपूर्ति ठप होने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. ग्रामीणों ने बताया कि विभाग की ओर से जल्द से जल्द बिजली आपूर्ति बहाल नहीं की गयी, तो उपभोक्ता आंदोलन पर उतारू हो जायेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










