सेविकाओं को परवरिश योजना का प्रशिक्षण

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 04 Feb 2015 10:02 PM

विज्ञापन

कुशेश्वरस्थान . अनाथ एवं बेसहारा बच्चों के लिए समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित परवरिश योजना का प्रशिक्षण सेविकाओं को बुधवार को दिया गया. बाल विकास परियोजना सभा भवन में सीडीपीओ शोभा रानी की अध्यक्षता में प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसमें सीओ हेमंत कुमार झा, बाल संरक्षण पदाधिकारी दिनेश कुमार साह, सीडीपीओ व सीआइ […]

विज्ञापन

कुशेश्वरस्थान . अनाथ एवं बेसहारा बच्चों के लिए समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित परवरिश योजना का प्रशिक्षण सेविकाओं को बुधवार को दिया गया. बाल विकास परियोजना सभा भवन में सीडीपीओ शोभा रानी की अध्यक्षता में प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

इसमें सीओ हेमंत कुमार झा, बाल संरक्षण पदाधिकारी दिनेश कुमार साह, सीडीपीओ व सीआइ भास्कर कुमार मंडल ने बारी-बारी से परवरिश योजना के तहत योग्य लाभुकों के चयन, आवेदन पत्र भरने एवं जमा लेने के बारे में विस्तार से बताया.

साथ ही इस योजना के तहत अनाथ, बेसहारा बच्चो, एड्स पीडि़त तथा कुष्ट रोग से विकलांग को अपने-अपने पोषक क्षेत्र की गहन जांच कर चयन करने, बच्चे के साथ अभिभावकों का ज्वाइंट बैंक खाता खुलवाने, पंजी संधारण का आवेदन लेने की बात कही. वहीं लिये गये आवेदन को सात दिनों के अंदर परियोजना कार्यालय में जमा करने की बात कही. इस मौके पर महिला पर्यवेक्षिका अंजू कुमारी, राम शोभा देवी सहित अनेक सेविका उपस्थित थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन