शिक्षकों को पढ़ाने का हुनर सिखायेगा यूके का संस्थान

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 05 Feb 2015 7:18 AM

विज्ञापन

कोलकाता: राज्य में नयी सरकार आने के बाद से यहां के शिक्षा विभाग में कई सारे परिवर्तन हुए हैं. शिक्षा प्रणाली से लेकर नियुक्ति के नियमों तक कई क्षेत्रों में राज्य सरकार ने बदलाव किया है. अब यहां की सरकार ने शिक्षा की गुणवत्ता को और बेहतर करने के लिए शिक्षकों को विशेष प्रशिक्षण देने […]

विज्ञापन
कोलकाता: राज्य में नयी सरकार आने के बाद से यहां के शिक्षा विभाग में कई सारे परिवर्तन हुए हैं. शिक्षा प्रणाली से लेकर नियुक्ति के नियमों तक कई क्षेत्रों में राज्य सरकार ने बदलाव किया है. अब यहां की सरकार ने शिक्षा की गुणवत्ता को और बेहतर करने के लिए शिक्षकों को विशेष प्रशिक्षण देने का फैसला किया है. इसके लिए राज्य के शिक्षा विभाग ने यूके के एक संस्थान ‘ग्रेट ब्रिटेन ओपेन यूनिवर्सिटी’ के साथ समझौता किया है.

राज्य सरकार ने स्टेट काउंसिल ऑफ एजुकेशनल रिसर्च एंड ट्रेनिंग के माध्यम से यूके के संस्थान के साथ करार किया है, जो शिक्षकों को पढ़ाने का हुनर सिखायेगा. यह संस्थान शिक्षकों को पढ़ाने के तरीकों के संबंध में गाइड लाइन प्रदर्शित करेगा. इसके लिए राज्य सरकार के संस्थान व यूके के संस्थान ने मिल कर स्कूल-आधारित सपोर्ट के अनुसार शिक्षक प्रशिक्षण के लिए (टीइएस इंडिया) का गठन किया है और इस कार्यक्रम का नाम ओपेन एजुकेशनल रिसोर्स रखा गया है. यह संस्थान बुकलेट बनायेगा और साथ ही ऑनलाइन के माध्यम से शिक्षकों को प्रशिक्षण भी देगा.

इसके लिए राज्य सरकार नया मोबाइल फोन एप भी लांच करेगी. इसके अलावा शिक्षकों को वीडियो क्लीपिंग भी दी जायेगी, ताकि वह उसे देख कर भी प्रशिक्षण प्राप्त कर सकें. गौरतलब है कि राज्य सरकार की कमेटी ने विभिन्न क्लासों के लिए सिलेबस बनाने का काम शुरू कर दिया है. प्राथमिक व प्राथमिक के पश्चात सभी श्रेणी के छात्रों के लिए सिलेबस में परिवर्तन किया जा रहा है. अगले दो वर्ष में नये कार्यक्रम या सिलेबस राज्य सरकार की ओर से लांच किया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola