ePaper

जनता दरबार में फरियादियों को एसएसपी ने दिया आश्वासन

Updated at : 05 Feb 2015 9:02 PM (IST)
विज्ञापन
जनता दरबार में फरियादियों को एसएसपी ने दिया आश्वासन

दरभंगा. एसएसपी के जनता दरबार के सैकड़ों फरियादियों ने न्याय की गुहार लगायी. एसएसपी मनु महाराज ने इन्हें आश्वासन देते हुए संबंधित थानों से इस संबंध में जानकारी प्राप्त करते हुए आवश्यक निर्देश दिये. कुसियामी बहेड़ी निवासी भुवनेश्वर यादव के पुत्र पप्पू यादव ने गांव के ही राममोहन यादव पर अपने पिता के ऊपर झूठा […]

विज्ञापन

दरभंगा. एसएसपी के जनता दरबार के सैकड़ों फरियादियों ने न्याय की गुहार लगायी. एसएसपी मनु महाराज ने इन्हें आश्वासन देते हुए संबंधित थानों से इस संबंध में जानकारी प्राप्त करते हुए आवश्यक निर्देश दिये. कुसियामी बहेड़ी निवासी भुवनेश्वर यादव के पुत्र पप्पू यादव ने गांव के ही राममोहन यादव पर अपने पिता के ऊपर झूठा मुकदमा करने का आरोप लगाते हुए न्याय की गुहार लगायी. बहेड़ी निवासी रेखा देवी ने अपने ननद एवं ससुर पर जमीन बेच देने की बात कहते हुए घर से निकाल देने का आरोप लगाया. अपने पति पर दूसरी शादी करने का आरोप लगाया. उनका कहना था कि मोगरा घनश्यामपुर निवासी अंबर यादव के पुत्र ललित यादव जो कि उनके पति है, दूसरी शादी कर उन्हें घर से निकाल दिया है. इस संबंध में घनश्यामपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज नहीं की जा रही है. एसएसपी श्री महाराज ने संबंधित थाना को उचित कार्रवाई करने का आदेश दिया. जनता दरबार में जमीनी विवाद, दहेज प्रताड़ना, झूठा मुकदमा दर्ज होने के कई मामले आये जिसे एसएसपी की ओर से उनलोगों को न्याय का आश्वासन दिया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन