हार्दिक पंड्या के हाथ से रिंकू सिंह ने छीना बैट, मैदान पर दिखा चौंकाने वाला नजारा

Updated at : 30 Mar 2026 9:06 PM (IST)
विज्ञापन
Rinku Singh Hardik Pandya Video

मुंबई और कोलकाता के मैच के बाद हार्दिक पंड्या से बैट छिनते हुए रिंकू सिंह, Pic- Screenshot/X (Viral Video)

Rinku Singh Hardik Pandya Video: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस ने केकेआर को 6 विकेट से हराकर 14 साल बाद अपना पहला मैच जीत लिया है. इस रोमांचक मैच के बाद केकेआर के रिंकू सिंह ने मस्ती करते हुए मुंबई के कप्तान हार्दिक पंड्या का बैट छीन लिया. यह मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है.

विज्ञापन

Rinku Singh Hardik Pandya Video: मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स (MI vs KKR) के बीच खेले गए आईपीएल 2026 (IPL 2026) के पहले मैच के बाद मैदान पर एक बहुत ही रोचक घटना घटी. सोशल मीडिया पर एक वीडियो बहुत तेजि से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में केकेआर के उप-कप्तान रिंकू सिंह, मुंबई के कप्तान हार्दिक पंड्या का बैट लेकर भागते हुए दिखाई दे रहे हैं. यह घटना तब हुई जब मुंबई ने 221 रन के विशाल टारगेट को 5 गेंद बाकी रहते हुए आसानी से हासिल कर लिया और केकेआर को 6 विकेट से हरा दिया. मैच खत्म होने के तुरंत बाद रिंकू ने यह मस्ती की जो अब फैंस को बहुत पसंद आ रही है.

रिंकू ने मस्ती में कैसे छीना बैट

मैच खत्म होने के बाद जब सभी खिलाड़ी आपस में हाथ मिला रहे थे तब यह पूरी घटना घटी. हार्दिक पंड्या मैच जीतने के बाद पवेलियन की तरफ लौट रहे थे. तभी केकेआर के खिलाड़ी रिंकू सिंह उनके पास पहुंचे. रिंकू ने सबसे पहले हार्दिक से हाथ मिलाया. इसके बाद उन्होंने अचानक मस्ती करते हुए हार्दिक के हाथ से उनका बैट खींच लिया. जब तक हार्दिक इस पूरी बात को समझ पाते, रिंकू वहां से दूर भाग चुके थे.

हार्दिक पंड्या वीडियो में दिखे हैरान

बैट छिनने के बाद हार्दिक पंड्या काफी हैरान नजर आए. वायरल वीडियो में यह एकदम साफ दिख रहा है कि बैट लेने के बाद रिंकू सिंह ग्राउंड की भीड़ में कहीं गायब हो गए. हार्दिक उन्हें ग्राउंड पर इधर-उधर खोजते रहे लेकिन वह नजर नहीं आए. मैच के दौरान का जो तनाव था, वह इस हंसी-मजाक के बाद एकदम खत्म हो गया. सोशल मीडिया पर क्रिकेट फैंस इस वीडियो को खूब शेयर कर रहे हैं.

मुंबई ने 14 साल बाद तोड़ा रिकार्ड

इस मजेदार घटना से पहले मुंबई इंडियंस ने मैदान पर एक बहुत बड़ा रिकार्ड अपने नाम किया. मुंबई की टीम ने पूरे 14 साल के लंबे इंतजार के बाद अपने आईपीएल सीजन का पहला मैच जीता है. पिछले 14 साल से मुंबई की टीम हर बार अपने पहले मैच में हार जाती थी. लेकिन इस बार टीम ने केकेआर के 220 रन के स्कोर को छोटा साबित कर दिया और जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत की.

रोहित और रिकेल्टन ने की जमकर कुटाई

मुंबई की इस धमाकेदार जीत के हीरो रोहित शर्मा और रयान रिकेल्टन रहे. विशाल टारगेट का पीछा करने उतरी मुंबई को दोनों बैटर्स ने बहुत अच्छी शुरुआत दी. दोनों ने पहले विकेट के लिए सिर्फ 72 गेंद में 148 रन की पार्टनरशिप की. रोहित शर्मा ने 38 गेंद में 6 चौके और 6 छक्के लगाकर 78 रन बनाए. दूसरी तरफ रयान रिकेल्टन ने 43 गेंद में 4 चौके और 8 छक्के मारकर 81 रन की पारी खेली. अंत में हार्दिक पंड्या ने नाबाद 18 रन बनाकर मैच खत्म कर दिया. केकेआर के बॉलर वैभव अरोरा, सुनील नारायण और कार्तिक त्यागी को एक-एक विकेट मिला लेकिन वे रन रोकने में पूरी तरह फेल रहे.

ये भी पढ़ें-

CSK vs RR: चेन्नई के लिए डेब्यू मैच में फ्लॉप हुए संजू सैमसन, रियान पराग ने मनाया एग्रेसिव जश्न

IPL 2026: CSK के लिए 14.2 करोड़़ के कार्तिक शर्मा का डेब्यू, ये तीन खिलाड़ी भी खेलेंगे पहली बार

RR vs CSK: राजस्थान ने जीता टॉस, CSK की पहले बैटिंग, ऐसी है प्लेइंग 11

विज्ञापन
Aditya Kumar Varshney

लेखक के बारे में

By Aditya Kumar Varshney

आदित्य वार्ष्णेय एक अनुभवी खेल पत्रकार हैं, जो वर्तमान में कंटेंट राइटर के रूप में प्रभात खबर के साथ जुड़े हुए हैं. वह पिछले 5 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और स्पोर्ट्स बीट में गहरी पकड़ रखते हैं. आप क्रिकेट, फुटबॉल हॉकी, टेनिस और चेस जैसे खेलों पर लिखना पसंद करते हैं. आप मैच रिपोर्ट, विश्लेषणात्मक लेख, फीचर स्टोरी और एक्सप्लेनर आधारित कंटेंट तैयार करते हैं. आपने प्रभात खबर से पहले भारत समाचार में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (आउटपुट विभाग) के रूप में काम किया है, वहीं स्टार स्पोर्ट्स में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (क्रिकेट, हिंदी फीड) के तौर पर भी काम कर चुके हैं. आपके पास ब्रॉडकास्ट और डिजिटल दोनों प्लेटफॉर्म का मजबूत अनुभव है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola