वैभव सूर्यवंशी और श्रीलंकाई खिलाड़ियों के बीच हुई धक्का-मुक्की, VIDEO वायरल
वैभव और श्रीलंकाई खिलाड़ी, (फोटो-एक्स)
भारत ए और श्रीलंका ए के बीच खेले गए रोमांचक मुकाबले के दौरान युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी की श्रीलंकाई खिलाड़ियों के साथ तीखी बहस और धक्का-मुक्की देखने को मिली. दोनों पक्षों के बीच हुई नोकझोंक का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिस पर क्रिकेट फैंस लगातार अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं.
Vaibhav Sooryavanshi: भारत ए और श्रीलंका ए के बीच खेली जा रही ट्राई सीरीज के चौथे मुकाबले में भारतीय टीम को सुपर ओवर में हार का सामना करना पड़ा. हालांकि, मैच के नतीजे से ज्यादा चर्चा मैदान पर हुए एक विवाद की हो रही है. मुकाबले के दौरान माहौल उस समय गरमा गया जब भारत के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी और श्रीलंका ए के एक खिलाड़ी के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली. देखते ही देखते बहस इतनी बढ़ गई कि दोनों खिलाड़ियों के बीच धक्का-मुक्की हो गई. उसके बाद मैदान पर मौजूद अन्य खिलाड़ियों और अंपायरों को बीच-बचाव के लिए आगे आना पड़ा.
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि दोनों टीमों के खिलाड़ियों के बीच किसी बात को लेकर बहस शुरू हो जाती है. सोशल मीडिया पर वायरल दावों के मुताबिक, श्रीलंकाई खिलाड़ियों ने वैभव से कहा कि यह आईपीएल नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट है. इसके जवाब में भारतीय बल्लेबाज ने भी पलटवार करते हुए कहा कि यह टूर्नामेंट का अंत नहीं, बल्कि सिर्फ एक सामान्य मैच है.
वैभव के जवाब की हो रही चर्चा
घटना के बाद सोशल मीडिया पर फैंस वैभव सूर्यवंशी के आत्मविश्वास और जवाबी अंदाज की जमकर चर्चा कर रहे हैं. कई यूजर्स का कहना है कि युवा बल्लेबाज ने दबाव में आने के बजाय मैदान पर अपने अंदाज में जवाब दिया.
सुपर ओवर तक पहुंचा मुकाबला
भारत ए और श्रीलंका ए के बीच खेला गया मुकाबला बेहद रोमांचक रहा. पहले बल्लेबाजी करते हुए इंडिया ए की टीम ने 265 रन बनाए. जवाब में श्रीलंका ए ने भी 265 रन बनाए. निर्धारित ओवरों में मैच टाई होने के बाद विजेता का फैसला सुपर ओवर से हुआ. आखिरकार श्रीलंका ए ने सुपर ओवर में बाजी मारते हुए फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली.
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
मैच खत्म होने के बाद खिलाड़ियों के बीच हुई इस बहस का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर तेजी से शेयर किया जा रहा है. फैंस इस घटना पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. हालांकि, दोनों टीमों की ओर से इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है.
यह भी पढ़ें: वैभव-शेडगे भी नहीं दिला सके इंडिया ए को जीत, सुपर ओवर में श्रीलंका ने मारी बाजी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए