फुटबॉल फैंस का इंतजार खत्म, भारत में अब इस प्लेटफॉर्म पर मिलेगा फीफा वर्ल्ड कप का रोमांच

Updated:
विज्ञापन

फीफा वर्ल्ड कप (फोटो-सोशल मीडिया)

दुनियाभर के फुटबॉल सितारों से सजे फीफा वर्ल्ड कप 2026 का आनंद अब भारतीय प्रशंसक भी उठा सकेंगे. भारत में यह टूर्नामेंट Zee के Unite8 Sports चैनल पर लाइव दिखाया जाएगा.

विज्ञापन

FIFA World Cup 2026: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के भारतीय प्रसारण अधिकारों को लेकर लंबे समय से चल रही अटकलों पर आखिरकार विराम लग गया है. जी इंटरटेनमेंट इंटरप्राइजेज लिमिटेड (ZEEL) ने दुनिया के सबसे बड़े फुटबॉल टूर्नामेंट के भारत में मीडिया अधिकार हासिल कर लिए हैं. इसके साथ ही यह साफ हो गया है कि अगले साल अमेरिका, कनाडा और मेक्सिको में आयोजित होने वाले फीफा विश्व कप का सीधा प्रसारण और डिजिटल स्ट्रीमिंग भारत में Zee के Unite8 Sports चैनल पर उपलब्ध होगी.

विज्ञापन

लंबे समय से चल रही थी अधिकारों की रेस

विश्व कप 2026 के भारतीय मीडिया अधिकारों को लेकर पिछले कुछ महीनों से कई बड़े ब्रॉडकास्टर्स के बीच प्रतिस्पर्धा की चर्चा थी. आखिरकार जी ने इस दौड़ में बाजी मार ली. कंपनी ने FIFA के साथ समझौता कर भारत में टूर्नामेंट के प्रसारण और डिजिटल स्ट्रीमिंग का अधिकार अपने नाम कर लिया. यह डील Zee के लिए स्पोर्ट्स ब्रॉडकास्टिंग सेक्टर में बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है.

वर्ल्ड कप ही नहीं कई और बड़े टूर्नामेंट का मिला अधिकार

रिपोर्ट्स के मुताबिक, समझौता केवल FIFA World Cup 2026 तक सीमित नहीं है. Zee को आने वाले वर्षों में आयोजित होने वाले कई FIFA टूर्नामेंटों के मीडिया अधिकार भी मिले हैं. इससे भारतीय दर्शकों को भविष्य में भी विश्व फुटबॉल के बड़े आयोजनों की कवरेज एक ही नेटवर्क पर देखने को मिल सकती है.

11 जून से शुरू होगा फुटबॉल का महाकुंभ

फीफा वर्ल्ड कप का आगाज 11 जून 2026 से होगा, जबकि फाइनल मुकाबला 19 जुलाई को खेला जाएगा. अमेरिका, कनाडा और मेक्सिको पहली बार संयुक्त रूप से इस टूर्नामेंट की मेजबानी करेंगे. यह विश्व कप कई मायनों में ऐतिहासिक होने जा रहा है. पहली बार टूर्नामेंट में 32 की जगह 48 टीमें हिस्सा लेंगी. इसके अलावा कुल 104 मुकाबले खेले जाएंगे, जो इसे फीफा विश्व कप के इतिहास का सबसे बड़ा संस्करण बनाएंगे.

मृणाल कुमार पांडेय

यह भी पढ़ें: फीफा वर्ल्ड कप 2026 में 4 नई टीमों की एंट्री, मेसी-रोनाल्डो जैसे दिग्गजों से होगा मुकाबला

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola