100वें लिस्ट-ए मैच को रुतुराज गायकवाड़ ने बनाया यादगार, श्रीलंका ए के खिलाफ जड़ा शानदार शतक

Published by : Mrinal kumar Pandey Updated At : 09 Jun 2026 5:54 PM

विज्ञापन

रुतुराज गायकवाड़ ( फोटो सोशल मीडिया )

भारत ए के उपकप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने ट्राई नेशन सीरीज में श्रीलंका ए के खिलाफ शानदार शतक जड़कर अपनी क्लास दिखाई. करियर के 100वें लिस्ट-ए मैच में गायकवाड़ ने 114 गेंदों पर 101 रन बनाए और तिलक वर्मा के साथ 150 रन की साझेदारी कर टीम को मुश्किल हालात से बाहर निकाला. यह उनके लिस्ट-ए करियर का 21वां शतक रहा.

विज्ञापन

Ruturaj Gaikwad: ट्राई नेशन सीरीज में भारत ए के लिए उपकप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने शानदार शतकीय पारी खेली. रुतुराज गायकवाड़ ने अपने करियर के 100वें लिस्ट-ए मैच में शतक जड़ते हुए इस पल को यादगार बना दिया. श्रीलंका ए के खिलाफ गायकवाड़ ने 114 गेंदों पर 101 रन की पारी खेली. यह उनके लिस्ट-ए करियर का 21वां शतक रहा.

खास मैच में खेली खास पारी

रुतुराज गायकवाड़ ने इस मैच में 114 गेंदों का सामना करते हुए 101 रन की पारी खेली. इस दौरान उन्होंने 6 चौके और 3 छक्के लगाए. गायकवाड़ ने अपना शतक 44वें ओवर में पूरा किया. हालांकि, शतक बनाने के बाद तुरंत आउट हो गए. गायकवाड़ की शतक से भारतीय टीम मजबूत स्थिति में पहुंच गई.

चयनकर्ताओं ने जताया भरोसा

हाल के महीनों में गायकवाड़ का नाम लगातार चर्चा में रहा है. आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान के रूप में उनका प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा. हालांकि, इसके बाद भी चयनकर्ता ने उन पर भरोसा जताया है. जिसपर रुतुराज खरे उतरे. उन्होंने शतक लगाकर अब फिर से भारतीय टीम के लिए दावेदारी पेश कर दी है.

भारत की पारी का हाल

इंडिया ए की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी. वैभव सूर्यवंशी, प्रियांश आर्य और प्रभसिमरन सिंह के जल्दी आउट होने के बाद टीम दबाव में थी. ऐसे समय में गायकवाड़ ने कप्तान तिलक वर्मा (60) के साथ 150 रन की साझेदारी कर पारी को संभाला. उनकी शतकीय पारी की बदौलत इंडिया ए ने 50 ओवर में 277/6 रन बनाए और श्रीलंका ए के सामने 278 रन का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य रखा.

यह भी पढ़ें: अर्जुन तेंदुलकर ने मुंबई टी20 लीग में मचाया गदर, पहले गेंद से बरपाया कहर फिर बल्ले से दिखाया दम

विज्ञापन
Mrinal kumar Pandey

लेखक के बारे में

By Mrinal kumar Pandey

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola