हाजीपुर : बिहार सरकार की नई कैबिनेट के 100 दिन पूरे होने पर कार्यक्रम, पुष्करणी सभागार में लाइव प्रसारण

समाहरणालय हाजीपुर
Hajipur Government Event : बिहार सरकार ने अपने 100 दिन सफलतापूर्वक पूरे किए हैं, जिसके उपलक्ष्य में हाजीपुर में एक विशेष जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इस कार्यक्रम में सरकार की उपलब्धियों और जन-कल्याणकारी नीतियों को आम नागरिकों तक पहुँचाया जा रहा है।
Hajipur Government Event : बिहार सरकार में नई कैबिनेट के 100 दिन सफलतापूर्वक पूरे होने के उपलक्ष्य में हाजीपुर में जिला स्तरीय विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया है. इस अवसर पर राज्य सरकार की 100 दिनों की ऐतिहासिक उपलब्धियों और जन-कल्याणकारी नीतियों को आम नागरिकों तक पहुंचाने के लिए राज्यस्तरीय मुख्य कार्यक्रम का सीधा लाइव प्रसारण भी दिखाया जा रहा है.
पुष्करणी सभागार से लेकर पंचायतों तक लाइव प्रसारण
जिला स्तरीय मुख्य समारोह का आयोजन हाजीपुर स्थित पुष्करणी सभागार में किया गया है. इसके अलावा आम जनमानस की सुविधा के लिए जिले के सभी प्रखंड मुख्यालयों के सभागार, नगर निकायों के नगर सभागार तथा पंचायत सरकार भवनों में भी व्यवस्था की गई है. इन सभी स्थानों पर बड़ी एलईडी टीवी स्क्रीन के माध्यम से राज्यस्तरीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दिखाया जा रहा है.
कार्यक्रम स्थलों पर मूलभूत सुविधाओं के सख्त निर्देशॉ
कार्यक्रम को सुगम और निर्बाध रूप से संचालित करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा सभी स्थलों पर पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. आयोजन स्थलों पर हाई-स्पीड इंटरनेट कनेक्टिविटी, निर्बाध बिजली आपूर्ति, स्वच्छ पेयजल, आरामदायक बैठने की व्यवस्था, साफ-सफाई और आकर्षक फ्लेक्स-बैनर सहित सभी आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने के स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं.
जनप्रतिनिधियों और आम नागरिकों की भारी सहभागिता
इस भव्य आयोजन में समाज के सभी वर्गों की भागीदारी सुनिश्चित की गई है. जिला स्तरीय कार्यक्रम में जिले के माननीय सांसद, विधायक, विधान परिषद सदस्य, जिला परिषद अध्यक्ष सहित अन्य जनप्रतिनिधियों और गणमान्य लोगों को आमंत्रित किया गया है. वहीं प्रखंड, नगर निकाय और पंचायत स्तर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, वार्ड पार्षद, पंचायत प्रतिनिधि, स्वयं सहायता समूहों (सीएलएफ/ग्राम संगठन) की महिलाएं, स्थानीय उद्यमी और आम नागरिक बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं.
जनभागीदारी के साथ उपलब्धियां पहुंचाना मुख्य उद्देश्य
जिला प्रशासन का मुख्य उद्देश्य सरकार द्वारा पिछले 100 दिनों में किए गए विकास कार्यों, योजनाओं और ऐतिहासिक उपलब्धियों की जानकारी को जिले के कोने-कोने तक पहुंचाना है. प्रशासन की इस पहल से विभिन्न स्तरों पर व्यापक जनभागीदारी के साथ कार्यक्रम का सफल संचालन सुनिश्चित हो रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










