NH-27 अंडरपास पर पलटा 16 चक्का ट्रक, 50 फीट ऊंचे पुल से लटकने से टला बड़ा हादसा

Updated:
विज्ञापन
फारबिसगंज से लखनऊ जा रहा 16 चक्का ट्रक अंडरपास के ऊपर अनियंत्रित होकर पलटा

ट्रक को क्रेन से उठाकर साइड करते लोग | Prabhat Khabar Network

मधुबनी के लौकहा रेलवे अंडरपास पर शुक्रवार को एक बड़ा हादसा टल गया. NH-27 पुल पर 16 पहियों का एक ट्रक सांड को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर पलट गया. ट्रक का आधा हिस्सा पुल से लटक गया और 31 टन मकई सड़क पर बिखर गई.

विज्ञापन

Madhubani Accident News: झंझारपुर थाना क्षेत्र के कन्हौली स्थित लौकहा रेलवे अंडरपास एनएच-27 पुल पर शुक्रवार को बड़ा हादसा टल गया. फारबिसगंज से लखनऊ जा रहा 16 चक्का ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया और उसका आधा हिस्सा करीब 50 फीट ऊंचे पुल से लटक गया. ट्रक में लदा 31 टन मकई सड़क पर बिखर गया. प्रोटेक्शन वॉल के कारण ट्रक नीचे गिरने से बच गया.

Jhanjharpur News: सांड को बचाने में हुआ हादसा

ट्रक चालक लखनऊ निवासी श्रवण ने बताया कि कन्हौली अंडरपास के पास अचानक एक सांड सामने आ गया. उसे बचाने के प्रयास में ट्रक का संतुलन बिगड़ गया और वाहन पुल की रेलिंग तोड़ते हुए पलट गया. पीछे से आ रहे दूसरे वाहन के चालक ने शीशा तोड़कर ट्रक में फंसे चालक को बाहर निकाला. हादसे में चालक को मामूली चोटें आईं.

सड़क पर बिखरी 31 टन मकई, बाधित रहा यातायात

दुर्घटना के बाद ट्रक में लदे मकई के सैकड़ों बोरे करीब 50 फीट नीचे सर्विस रोड पर गिर गए. अनाज सड़क पर फैल जाने से कुछ देर तक यातायात प्रभावित रहा. सूचना मिलने पर झंझारपुर पुलिस मौके पर पहुंची और जेसीबी व क्रेन की मदद से मकई हटवाकर ट्रक को सड़क से हटाया. इसके बाद आवागमन सामान्य कराया गया.

पुल की दीवार क्षतिग्रस्त, जांच शुरू

हादसे में पुल की प्रोटेक्शन वॉल और लोहे का बैरियर क्षतिग्रस्त हो गया. स्थानीय लोगों ने बताया कि यदि सुरक्षा दीवार नहीं होती तो ट्रक सीधे नीचे गिर सकता था. थानाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने बताया कि ट्रक और उसमें लदे सामान को जब्त कर लिया गया है. चालक से पूछताछ की जा रही है. क्षतिग्रस्त प्रोटेक्शन वॉल की मरम्मत के लिए संबंधित विभाग को पत्र भेजा जाएगा.

यह भी पढ़ें: संदीप विश्वविद्यालय में चेयरमैन के जन्मदिन पर लगेगा मेगा मेडिकल कैंप, होगा रक्तदान


विज्ञापन
संजय कुमार

लेखक के बारे में

By संजय कुमार

संजय कुमार प्रिंट माध्यम में 15 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. चौसा (मधेपुरा) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक कार्यों, शिक्षा, राजनीति व खेल में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन