मुजफ्फरपुर आ रहे बिहार के राज्यपाल, BRABU में पार्क और IT सेल का करेंगे उद्घाटन
बिहार के राज्यपाल सैयद अता हसनैन (फाइल फोटो)
11 सितंबर को बिहार के राज्यपाल मुजफ्फरपुर पहुंचेंगे. बीआरए बिहार विश्वविद्यालय में उनके हाथों तीन महत्वपूर्ण परियोजनाओं का उद्घाटन होगा. राज्यपाल के पहले दौरे को लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन तैयारियों में जुट गया है.
मुजफ्फरपुर बीआरए बिहार यूनिवर्सिटी: बिहार के राज्यपाल व पूर्व लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन 11 सितंबर को मुजफ्फरपुर आएंगे. अपने दौरे के दौरान वे बीआरए बिहार विश्वविद्यालय परिसर में नवनिर्मित विवेकानंद पार्क का उद्घाटन करेंगे. इसके साथ ही विश्वविद्यालय के नये आइटी सेल और नवनिर्मित मुख्य द्वार का भी शुभारंभ करेंगे. राज्यपाल के आगमन को लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं.
आपके शहर में
कुलपति ने अधिकारियों के साथ की बैठक
राज्यपाल के कार्यक्रम की जानकारी मिलने के बाद कुलपति प्रो. दिनेश चंद्र राय ने विश्वविद्यालय के अधिकारियों के साथ बैठक की. उन्होंने तैयारियों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये. कुलपति ने कहा कि कार्यक्रम को लेकर सभी व्यवस्थाएं समय पर पूरी कर ली जाएं.
पहली बार मुजफ्फरपुर आएंगे राज्यपाल
कुलपति ने अधिकारियों से कहा कि राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन का मुजफ्फरपुर में यह पहला दौरा होगा. ऐसे में कार्यक्रम की तैयारियों में किसी भी स्तर पर कमी नहीं रहनी चाहिए. उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को अपने-अपने स्तर से व्यवस्थाओं की लगातार निगरानी करने का निर्देश दिया.
विश्वविद्यालय में बढ़ेगी आधुनिक सुविधाएं
विवेकानंद पार्क, आइटी सेल और मुख्य द्वार के उद्घाटन के साथ विश्वविद्यालय परिसर में नई सुविधाएं जुड़ेंगी. आइटी सेल के माध्यम से विश्वविद्यालय में तकनीकी और डिजिटल गतिविधियों को बेहतर तरीके से संचालित करने में मदद मिलने की उम्मीद है. वहीं, नये मुख्य द्वार और विवेकानंद पार्क से परिसर को नया स्वरूप मिलेगा.
विश्वविद्यालय प्रशासन अब राज्यपाल के कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा, स्वागत, उद्घाटन स्थल और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने में जुटा है.
बिहार के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन 11 सितंबर को मुजफ्फरपुर आएंगे. बीआरए बिहार विश्वविद्यालय में वे विवेकानंद पार्क, आइटी सेल और नवनिर्मित मुख्य द्वार का उद्घाटन करेंगे. राज्यपाल के दौरे को लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं.
यह भी पढ़ें:
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए