बिहार के इस जिले में सबसे ज्यादा प्रेम में धोखे की शिकार होती लड़कियां, महिला थाने में दर्ज आंकड़ों से खुलासा

Updated:
विज्ञापन

AI द्वारा बनाया सांकेतिक तस्वीर

Bihar Crime News: बिहार के एक जिले में प्रेम में धोखे के सबसे ज्यादा मामले सामने आए हैं, जिससे चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. महिला थाने में दर्ज आंकड़ों के अनुसार पिछले छह महीनों में सैकड़ों शिकायतें दर्ज की गईं. इन मामलों में शादी का झांसा देकर संबंध बनाना और बाद में इनकार करना सबसे आम पैटर्न सामने आया है.

विज्ञापन

Bihar Crime News: पटना में कॉलेज और विश्वविद्यालयों से जुड़े मामलों में चिंता बढ़ाने वाले आंकड़े सामने आए हैं. जनवरी से जून के बीच महिला थाना और महिला आयोग में कुल 103 शिकायतें दर्ज की गईं. इनमें सबसे अधिक 82 मामले प्रेम संबंध के बाद धोखे और शादी से इनकार से जुड़े हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

शादी का झांसा देकर संबंध बनाने के मामले

कई मामलों में सामने आया कि युवकों ने शादी का वादा कर लंबे समय तक संबंध बनाए और बाद में परिवार के दबाव का हवाला देकर शादी से इनकार कर दिया. ऐसे मामलों में पीड़ित छात्राओं ने महिला थाना में शिकायत दर्ज कराई है.

प्रोफेसरों पर मानसिक प्रताड़ना के आरोप

11 मामलों में रिसर्च स्कॉलर छात्राओं ने अपने गाइड प्रोफेसरों पर मानसिक प्रताड़ना और अनावश्यक दबाव डालने के आरोप लगाए हैं. शिकायतों में शोध कार्य प्रभावित करने और धमकी देने जैसे आरोप शामिल हैं.

सोशल मीडिया से शुरू होकर ब्लैकमेल तक पहुंचे मामले

कुछ मामलों में सोशल मीडिया से शुरू हुई दोस्ती प्रेम संबंध में बदल गई और बाद में निजी तस्वीरों के आधार पर ब्लैकमेल और पैसे की मांग की घटनाएं भी सामने आई हैं.

Bihar Crime News: महिला आयोग ने जताई चिंता

महिला आयोग की अध्यक्ष अप्सरा मिश्रा ने कहा कि कॉलेज जाने वाली छात्राओं के सामने अब केवल शैक्षणिक नहीं बल्कि सामाजिक और डिजिटल सुरक्षा की चुनौतियां भी तेजी से बढ़ रही हैं.

कार्रवाई और जागरूकता की अपील

महिला थाना और आयोग ने कहा है कि सभी शिकायतों पर नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है और छात्राओं से अपील की गई है कि किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर तुरंत शिकायत दर्ज कराएं.

ALSO READ: पटना के कई इलाकों में आंधी-तूफान के साथ हुई झमाझम बारिश, उमसभरी गर्मी से मिली राहत

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन