Bihar Rain Alert: बिहार के 32 जिलों में इस दिन शुरू होने वाला है आंधी-पानी का दौर, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट

Bihar Rain Alert: बिहार को लेकर जारी किये पूर्वानुमान में पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने बताया है कि प्रदेश में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदलने वाला है. मौसम विभाग के मुताबिक बिहार के 32 जिलों में 10 और 11 अप्रैल को 30-40 किमी प्रतिघंटा की स्पीड से हवा चलेगी और बारिश होगी.
Bihar Rain Alert: बिहार के लोगों को भीषण गर्मी और लू से राहत मिल सकती है. पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने बताया है कि 10 और 11 अप्रैल को बिहार के 6 जिलों को छोड़कर सभी जिलों में तेज हवा चलने, मेघगर्जन और वज्रपात के साथ भयंकर बारिश होने की प्रबल संभावना है.

बिहार के इन जिलों में आंधी-पानी का अलर्ट
पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने बिहार के पटना, गया, भागलपुर, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, औरंगाबाद, बेगूसराय, जहानाबाद, नवादा, नालंदा, मुंगेर, सारण, वैशाली, गोपालगंज, सीतामढ़ी, पूर्वी चंपारण, पश्चिम चंपारण, मधुबनी, अररिया, पूर्णिया, किशनगंज, कटिहार, सहरसा, सुपौल, खगड़िया, लखीसराय, जमुई, शेखपुरा, समस्तीपुर, शिवहर, बांका, और मधेपुरा जिले में 10 और 11 अप्रैल को भयंकर बारिश होने की संभावना जताई है. इस दौरान इन जिलों में 30- 40 किमी प्रतिघंटे की स्पीड से हवा भी चलने का पूर्वानुमान है.
बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
11 अप्रैल तक कैसा रहेगा मौसम
पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने बताया कि एक वेस्टर्न विक्षोभ एक्टिव हो रहा है जिसका असर बिहार में भी दिख सकता है. इस वजह से 7 से 11 अप्रैल तक प्रदेश का मौसम बदला हुआ दिखाई देगा. इस अवधि में अधिकांश जिलों में बारिश होने की संभावना है. आइएमडी ने इसे लेकर येलो अलर्ट जारी किया है. बारिश के अलावा बिहार के कई जिलों में ठनका गिरने और तेज हवा चलने की भी संभावना है. ऐसे मौसम में किसानों को एहतियात बरतने की सलाह दी गयी है.
इसे भी पढ़ें: रामनवमी के दिन बक्सर में हाहाकार, दाह संस्कार के लिए जा रहे लोगों की कार खड़े ट्रक से टकराई, चार की मौत
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










