सारण में तेज रफ्तार बाइक ने साइकिल दुकानदार को मारी टक्कर, इलाज के दौरान मौत

Updated:
विज्ञापन

मृतक की फाइल फोटो

Saran Road Accident : नगरा के नगरा-जालालपुर मुख्य पथ पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में 55 वर्षीय साइकिल दुकानदार योगेंद्र शर्मा की मौत हो गई. तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से उनकी जान चली गई, जिससे परिवार में मातम पसर गया है.

विज्ञापन

Saran Road Accident : सारण के नगरा थाना क्षेत्र में रविवार की देर शाम तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आने से एक 55 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई. हादसा अरवा कोठी गांव के समीप नगरा-जालालपुर मुख्य पथ पर हुआ. मृतक की पहचान अरवा कोठी गांव निवासी योगेंद्र शर्मा के रूप में हुई है. हादसे के बाद बाइक चालक मौके से फरार हो गया. इलाज के दौरान सदर अस्पताल में योगेंद्र शर्मा ने दम तोड़ दिया.

सड़क किनारे खड़े थे योगेंद्र शर्मा

बताया जाता है कि योगेंद्र शर्मा की नगरा-जालालपुर मुख्य पथ पर अरवा कोठी गांव के समीप साइकिल की दुकान है. रविवार की शाम वह सड़क किनारे खड़े होकर सड़क पार करने की तैयारी कर रहे थे. इसी दौरान तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी.

टक्कर के बाद मौके से फरार हुआ बाइक चालक

बाइक की टक्कर से योगेंद्र शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसे के बाद बाइक चालक मौके से फरार हो गया. स्थानीय लोगों और परिजनों ने घायल को तत्काल इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नगरा पहुंचाया.

सीएचसी से सदर अस्पताल किया गया रेफर

सीएचसी नगरा में चिकित्सकों ने योगेंद्र शर्मा का प्राथमिक उपचार किया. उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. सदर अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई.

मौत की खबर मिलते ही परिवार में मचा कोहराम

योगेंद्र शर्मा की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया. पत्नी मीरा देवी समेत अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. मृतक के तीन पुत्र शुभम शर्मा, रजत शर्मा और सुजीत शर्मा तथा दो पुत्रियां हैं.

बाइक चालक की पहचान में जुटी पुलिस

नगरा थानाध्यक्ष अभिनंदन यादव ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है. पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है. बाइक चालक की पहचान करने के साथ घटना के संबंध में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है.

Also Read : परसा में तीसरी सोमवारी पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, हर-हर महादेव से गूंजा इलाका


विज्ञापन
अयूब राजा

लेखक के बारे में

By अयूब राजा

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन