Saran News : अमनौर में दर्दनाक हादसा: मशीन पलटते ही मची अफरा-तफरी, एक की मौत

Updated:
विज्ञापन
Saran News

शोकाकुल परिजन

Saran News : सारण में दर्दनाक हादसा: मजदूर की मौत से गांव में पसरा मातम

विज्ञापन

Saran News (मनोज कुमार) : मकान ढलाई मशीन पलटने से एक मजदूर की दबकर हुई मौत, मशीन पलटते लगभग दर्जनों मजदूरों ने कूदकर अपनी – अपनी जान बचायी. मृतक तरैया थाना क्षेत्र के चैनपुर पंचायत के सिरमी गांव निवासी रामप्रसाद महतो के 33 वर्षीय पुत्र शत्रुध्न महतो है. शीतलपट्टी गांव के एक ठीकेदार शत्रुध्न महतो को ट्रैक्टर से जुड़े घर ढलाई करने वाले मिक्चर मशीन पर बैठा कर अमनौर थाना क्षेत्र के बसंतपुर बंगला में घर ढलाई कार्य के लेकर जा रहा था. ट्रैक्टर से जुड़े मिक्चर मशीन तरैया – अमनौर गंडक नहर पुल के समीप ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर मिक्चर मशीन पलट गया. ट्रैक्टर व मिक्चर मशीन के ऊपर बैठे दर्जनों मजदूर कूदकर कर अपनी – अपनी जान बचायी. जबकि शत्रुध्न महतो नीचे दबा गया. दर्जनों मजदूर व ग्रामीण मिक्चर मशीन के नीचे दबे मजदूर शत्रुध्न महतो को बचाने का प्रयास किये लेकिन मिक्चर मशीन टस से मस नहीं हुई. बगल के गांव से जेसीबी बुलाकर जेसीबी से मिक्चर मशीन उठाये गये तबतक शत्रुध्न महतो की मौत हो चुकी थी.

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

घटना की सूचना पाकर चैनपुर मुखिया प्रतिनिधि अनिल यादव,सरपंच प्रतिनिधि शत्रुध्न महतो,प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि धनवीर कुमार सिंह विक्कू घटनास्थल पर पहुंचे. अमनौर थाना पुलिस को सूचना दिया. घटनास्थल पर अमनौर पुलिस पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल छपरा भेजकर आगे की प्रक्रिया में जुट गयी है. मृतक के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है. सूचना मिलते ही मृतक की पत्नी किरण देवी,12 वर्षीय पुत्र निधि,आठ वर्षीय पुत्र अनूप,छह वर्षीय आनंद,पिता रामप्रसाद महतो समेत गांव के दर्जनों लोग घटनास्थल पर पहुंचे. शव से लिपट कर पत्नी व बच्चे बार – बार मूर्छित हो जा रहे थे.

Also Read : Gopalganj News :  नरैनिया-राजापुर के 50 परिवार नप व पंचायत के सीमा विवाद में फंसे, वोट देने का अधिकार भी खत्म

विज्ञापन
युवराज रतन

लेखक के बारे में

By युवराज रतन

पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.

प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन