Wednesday, September 08, 2010 7:58:27 PM
HOME |LOGIN |E-PAPER |NEWSLETTER |FEEDBACK |ABOUT US |CONTACT US |SITEMAP |RATE CARD |RSS 
 *  कांगो में नहीं रूक रहा है रेप *  अन्नाद्रमुक का आत्मघाती दस्ता ! *  झामुमो की ओड़िशा में मान्यता समाप्त *  रैगिंग : वार्डन गिरफ्तार, चार की नौकरी गई *  सोना 19,470 रुपये की नयी उंचाई पर *  77 की हुईं सुरों की मल्लिका आशा *  अमेरिकी ड्रोन हमले में 10 आतंकवादी ढेर *  भारत में 76 फीसदी नेट यूजर साइबर क्राइम पीड़ित *  अजय ने किया निषेध क्षेत्र में धूम्रपानः ईएसजी *  जल्द आयेगी माइंड रीडिंग मशीन
मुख्यपृष्ठ रांची जमशेदपुर धनबाद देवघर पटना कोलकाता सिलीगुड़ी
Citizen Journalist
Forum
Railway Time Table
Flight Details
Jharkhand Politics
भारत तथा मध्य एशिया के बीच संबंधों को बढ़ाने के लिए दोनों पक्ष ही आतुर हैं, तथापि इस संबंधों को पूर्ण रूप से विकसित करने में कतिपय
Other Headline 
Prabhat Khabar
दूध, दूध, दूध..पीयो ग्लास फ़ुल दूध
दूध एक संपूर्ण आहार है. तभी तो शिशु छह महीने तक सिर्फ मां का दूध पीकर भी स्वस्थ रहता है. दूध को कलियुग का अमृत माना गया है. दूध का आपके शरीर के विकास पर सही प्रभाव पड़ता है. अगर आप बच्चों को स्कूल या टय़ूशन जाने में देर हो रही है, तो इससे बेहतर नाश्ता कुछ नहीं है. दो रोटी/ ब्रेड/बिस्कुट और एक ग्लास दूध पी लीजिए, समय भी कम लगेगा, लेकिन एनर्जी लेबल बाकी नाश्ते से ज्यादा बढ़ेगा. आहार विशेषज्ञ भी बच्चों के शरीर व बुद्धि के विकास के लिए दो गिलास दूध रोज पीना जरी मानते हैं. बढ़ती उम्र में बच्चों को ज्यादा से ज्यादा ऊर्जा की जरत होती है, इसीलिए उन्हें खुराक में प्रोटीन की मात्रा सही मिलनी चाहिए.कितना जरी है ?बच्चों की हड्डियों को मजबूत करने के लिए कैल्शियम की उचित मात्रा जरी है. इस समय पौष्टिक तत्वों की कमी होना शरीर के विकास के लिए बहुत खतरनाक होता है. ऊर्जा और कैल्शियम की कमी से लंबाई में कमी होती है. 10 साल की उम्र तक के बच्चों को कम से कम 700-900 मिली ग्राम कैल्शियम की जरत होती है. जैसे-जैसे आप बड़े होते जायेंगे, इसकी मात्रा भी बढ़ानी होगी. एक कप दूध में तकरीबन 300 मिलीग्राम कैल्शियम होता है.फायदे हैं अनेकजो बच्चे शाकाहारी हैं यानी अंडा, मीट और मछली नहीं खाते हैं, उनके लिए दूध पीना बहुत ही जरूरी हो जाता है. दूध ऐनमल प्रोटीन की कमी को पूरा करता है. दूध में प्रोटीन के अलावा ऐमनो ऐसड व फैटी ऐसड भी होते हैं, जो सामान्य विकास के लिए जरी है. दूध कई बीमारियों को दूर रखता है और प्रतिरोध क्षमता को बनाये रखता है. यह देखा गया है दूध के सेवन से उन बच्चों में फुर्ती ज्यादा होती है, जो दूध का सेवन नहीं करते हैं. दूध में पाये जानेवाले खनिज में कैल्शियम के अलावा मैगनीशियम, फॉस्फोरस तथा पोटाशियम की भी अच्छी मात्रा होती है. साथ ही इसमें विटामिन ए, डी के अलावा प्रोटीन भी होता है. दूध व दूध से बने उत्पाद जैसे दही अगर आप रोज लें, तो आपकी हड्डियां मजबूत बन जायेंगी.यह देखा गया है कि आप बच्चे जैसे-जैसे बड़े होते जाते हैं, दूध के प्रति आपका रूझान कम होने लगता है, जबकि आपको दूध की मात्रा लगातार बढ़ानी चाहिए. मां के लाख कहने पर भी बच्चे दूध पीना नहीं चाहते, लेकिन एक बात याद रखिए, दूध आपके लिए बहुत जरी है.तो समझ गये दूध के गुण, तो आगे से अगर मम्मी दूध देना भूल जाये तो आप खुद उन्हें याद दिलाइए और जम कर पीजिए ग्लास फ़ुल दूध.
Other Headline 
View More 
TODAY
Rainy
Min : 24  oC
Max : 28  oC
 
TOMORROW
NA
Min : NA  oC
Max : NA  oC
Q.'बिहार में चुनावी प्रक्रिया काफी लंबी हो गयी है?'
View Result 
हां, बचपन में यही बात सुनते थे तुम्हारी दादी मां से..
Contact Us | Advertisement | Archive | Todays News | Style Book | Corporate Mail
© Copyright of Prabhat khabar | Terms & Conditions of Reading | Privacy and Cookie Policy
Site best viewed in IE 6.0
Developed & Designed By