घर में आग लगी, संपत्ति राख
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Jul 2013 1:30 PM
छत्तरपुर (पलामू) : छत्तरपुर थाना क्षेत्र के चराई निवासी देवरनिया देवी के घर में आग लग गयी. करीब 50 हजार रुपये की संपत्ति जल कर राख हो गया. भुक्तभोगी ने बताया कि घर के एक कमरे में रखे पुआल में आग लग गयी. बुझाने का काफी प्रयास किया गया, मगर आग दूसरे कमरे में भी […]
छत्तरपुर (पलामू) : छत्तरपुर थाना क्षेत्र के चराई निवासी देवरनिया देवी के घर में आग लग गयी. करीब 50 हजार रुपये की संपत्ति जल कर राख हो गया. भुक्तभोगी ने बताया कि घर के एक कमरे में रखे पुआल में आग लग गयी.
बुझाने का काफी प्रयास किया गया, मगर आग दूसरे कमरे में भी फैल गयी. जिससे वहां रखा अनाज, कपड़े सहित कई सामान जल गया. उसने बताया कि घर में वह अपने बच्चों के साथ रहती है.
पति काम करने मध्यप्रदेश गये हैं. घर जलने के बाद वह बेघर हो गयी है. खुले आसमान के नीचे रात बिताने को विवश है. जानकारी मिलने पर मुखिया लालमुनि देवी के पति कृष्णा ने देवरनिया देवी से मिल कर मदद करने का आश्वासन दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










