बेंगलूर: बीसीसीआई कोषाध्यक्ष पद की दौड़ की शामिल तल्लाम वेंकटेश ने एन श्रीनिवासन का पक्ष लेते हुए आज कहा कि यह अनुचित है कि बोर्ड अध्यक्ष को केवल इसलिए निशाने पर रखा जा रहा है क्योंकि उनका रिश्तेदार कथित तौर पर सट्टेबाजी में लिप्त है.
न्यूयार्क : भारतीय क्रिकेट कप्तान महेंद्र सिंह धोनी 3.15 करोड़ डालर (179 करोड़ रुपये) की कमाई से फोर्ब्स पत्रिका की 100 सबसे ज्यादा राशि हासिल करने वाले खिलाड़ियों की सूची में 16वें स्थान पर हैं. भारतीय मास्टर बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर इस सूची में 2.2 करोड़ डालर की कमाई से 51वें नंबर पर हैं. इस सूची में शीर्ष स्थान महान गोल्फर टाइगर वुड्स का है. पत्रिका में लिखा है कि धोनी ने इस साल 15 पायदान की छलांग लगायी है. वह 2012 की सूची में 31वें स्थान पर थे. पत्रिका के अनुसार धोनी ने पिछले साल ईनामी राशि और विज्ञापनों से 3.15 करोड़ डालर की कमाई की है.
लंदन : चैम्पियंस ट्राफी में इंग्लैंड के खिलाफ कल पहले ही मुकाबले से पूर्व आस्ट्रेलिया को करारा झटका लगा जब कमर की तकलीफ के कारण कप्तान माइकल क्लार्क बाहर हो गए. क्लार्क कमर में दर्द के कारण दोनों अभ्यास मैच नहीं खेल सके थे. उन्हें लंदन में विशेषज्ञ को दिखाना पड़ा और अभी भी उन्हें कुछ दिन रिहैबिलिटेशन में लगेंगे.
कार्डिफ : भारतीय बल्लेबाज शिखर धवन ने चैंपियंस ट्राफी के पहले मैच में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शतक का श्रेय धैर्य बनाये रखने को देते हुए कहा कि हालात के अनुकूल ढलना काफी कठिन था.
।। भारत ने द अफ्रीका को 26 रन से हराया ।।
-धवन ने जमाया शानदार शतक-
कार्डिफ: शिखर धवन के पहले वनडे शतक के दम पर भारत ने चैम्पियन्स ट्राफी क्रिकेट टूर्नामेंट के ग्रुप बी के रोमांचक मैच में आज यहां दक्षिण अफ्रीका को 26 रन से हरा दिया. दक्षिण अफ्रीका की टीम भारत के रिकार्ड 332 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए रेयान मैकलारेन (नाबाद 71), कप्तान एबी डिविलियर्स (70) और रोबिन पीटरसन (68) के अर्धशतकों के बावजूद अंतिम गेंद पर 305 रन पर सिमट गई.
कार्डिफ: सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने चैंपियन्स ट्राफी के पहले मैच में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 80 गेंदों पर शतक पूरा किया और इस तरह से टेस्ट और वनडे में अपना पहला शतक 100 से कम गेंदों पर पूरा करने वाले तीसरे भारतीय बल्लेबाज बने.
आईपीएल स्पाट फिक्सिंग स्कैंडल में जमानत पर चल रहे अभिनेता बिंदू दारा सिंह ने दावा किया कि वह निर्दोष हैं और पुलिस के पास उन्हें सट्टेबाजी घोटाले से जोड़ने के कोई सबूत नहीं हैं. बिंदू से पूछा गया कि क्या पुलिस ने उन्हें फंसाने की कोशिश की, उन्होंने कहा, ‘‘नहीं, नहीं. वे मुझे फंसाने की कोशिश क्यों करेंगे.
मुंबई : अभिनेता बिंदू दारासिंह, चेन्नई सुपरकिंग्स के टीम प्रिंसिपल गुरुनाथ मयप्पन और छह अन्य को आईपीएल सट्टेबाजी मामले में जमानत देते हुए स्थानीय अदालत ने कल यहां कहा कि पुलिस के पास जालसाजी और धोखाधड़ी के कोई सबूत नहीं हैं.
कार्डिफ : भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने आईपीएल स्पाट फिक्सिंग स्कैंडल पर अपनी चुप्पी बरकरार रखी. इसके अलावा उन्होंने उनको लेकर पैदा हुई ‘हितों के टकराव’ के विवाद पर भी कुछ नहीं कहा. धोनी से पूछा गया कि भारतीय क्रिकेट में हाल के विवादों के कारण क्या चैंपियन्स ट्राफी में टीम के प्रदर्शन पर असर पड़ सकता है, उन्होंने बड़ी खूबसूरती से यह सवाल टाल दिया.
नयी दिल्ली: पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर ने आज कहा कि विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने दो अभ्यास मैचों में काफी अच्छा प्रदर्शन किया है और उन्हें चैंपियन्स ट्राफी में कार्डिफ में होने वाले पहले मैच में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेलना चाहिए.