अन्‍य खेल

Other Sports News

रघुनाथ, सुनील के गोल से भारत ने हालैंड को हराया

नयी दिल्ली: भारतीय टीम ने एफआईएच पुरुष हाकी विश्व लीग सेमीफाइनल के लिए अपनी तैयारियों की अच्छी शुरुआत करते हुए आज यहां मेजबान हालैंड को 2-0 से हराया.

मध्यांतर तक दोनों टीमें कोई भी गोल करने में नाकाम रही जिसके बाद भारत ने 55वें मिनट में उप कप्तान वीआर रघुनाथ के गोल की मदद से बढ़त बनाई. एसवी सुनील ने 67वें मिनट में भारत को 2-0 से आगे कर दिया और टीम ने अंत तक इस बढ़त को बरकरार रखते हुए जीत दर्ज की.

भारतीय निशानेबाजी कोच को अमेरिका का वीजा नहीं

नयी दिल्ली: अमेरिका के फोर्ट बेनिंग में आईएसएसएफ विश्व कप में भाग लेने वाले भारतीय पिस्टल निशानेबाजों को कोच सैयद वाजिद अली की सेवायें नहीं मिल सकेगी जिन्हें अमेरिका का वीजा नहीं दिया गया है.

खेल रत्न के लिये सरदार के नाम की सिफारिश

नयी दिल्ली: भारतीय कप्तान सरदार सिंह को हॉकी इंडिया ने प्रतिष्ठित राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार के लिये नामांकित किया है. राष्ट्रीय महासंघ द्वारा जारी किये गये बयान के अनुसार सरदार के नाम की सिफारिश हॉकी पुरस्कार सिफारिश समिति ने की है.

एटीपी प्रमुख ब्रैड डेवेट का निधन

पेरिस : एटीपी के प्रमुख ब्रैड ड्रेवेट का शुक्रवार को 54 साल की उम्र में निधन हो गया. वह मोटर न्यूरोन बीमारी से पीड़ित थे. पुरुष टेनिस की शीर्ष संस्था ने इसकी घोषणा की.

हरियाणा, पंजाब और झारखंड सेमीफाइनल में

नयी दिल्ली : हरियाणा, पंजाब और झारखंड ने रांची में खेली जा रही तीसरी हाकी इंडिया जूनियर महिला राष्ट्रीय चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में प्रवेश किया.

महिला खेल अंपायरों की कमी

नयी दिल्ली: सरकार ने आज बताया कि देश में विभिन्न खेलों में राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर की महिला अंपायरों या मैच अधिकारियों का सामान्यत: अभाव है.

फाइनल में हारी सानिया और बेथानी

स्टुटगार्ट, जर्मनी: सानिया मिर्जा और उनकी अमेरिकी जोड़ीदार बेथानी माटेक सैंड्स आज यहां डब्ल्यूटीए पोर्श टेनिस ग्रां प्री के महिला युगल के फाइनल में सैबाइन लिस्की और मोना बार्थेल से हार गयी.

सत्र में अपना तीसरा फाइनल खेल रही यह गैर वरीयता प्राप्त भारतीय . अमेरिकी जोड़ी को एक घंटे 33 मिनट तक चले मैच में वाइल्ड कार्ड से प्रवेश पाने वाली गैरवरीयता प्राप्त स्थानीय जोड़ी के हाथों 4-6, 5-7 से हार का सामना करना पड़ा.

माही रेसिंग टीम का शानदार प्रदर्शन जारी

नयी दिल्ली: महेंद्र सिंह धौनी की अगुवाई वाली चेन्नई सुपरकिंग्स ने यदि आईपीएल में अच्छी जीत दर्ज कर रही है तो इस स्टार क्रिकेटर की माही रेसिंग टीम ने विश्व सुपरस्पोर्ट बाइक चैंपियनशिप में अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा है.

इंडिया ओपन में भारतीय पुरुष अभियान समाप्त

नयी दिल्ली: आनंद पवार को सेमीफाइनल में जापान के केनिची टैगो के हाथों आज यहां सीधे गेम में शिकस्त का सामना करना पड़ा जिससे इंडिया ओपन सुपर सीरीज बैडमिंटन टूर्नामेंट के पुरुष एकल में भारतीय चुनौती समाप्त हो गई.

सिंधू इंडिया ओपन के सेमीफाइनल में

नयी दिल्ली: पीवी सिंधू ने महिला एकल में भारत की उम्मीदों को जीवंत रखते हुए आज यहां जापान की युई हाशिमोटो को सीधे गेम में हराकर इंडिया ओपन सुपर सीरीज बैडमिंटन टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में प्रवेश किया.