युवती के अपहरण का मामला दर्ज
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Jul 2013 1:30 PM
फारबिसगंज : फारबिसगंज प्रखंड के उत्तर रामपुर पंचायत के वार्ड संख्या सात से एक युवती का अपहरण कर लिये जाने का एक मामला प्रकाश में आया है. इस बाबत युवती खुशबू परवीन (काल्पनिक नाम) के भाई मेहताब आलम ने स्थानीय थाना में आवेदन देकर भादवि की धारा 363 व 366 ए के तहत कांड संख्या […]
फारबिसगंज : फारबिसगंज प्रखंड के उत्तर रामपुर पंचायत के वार्ड संख्या सात से एक युवती का अपहरण कर लिये जाने का एक मामला प्रकाश में आया है. इस बाबत युवती खुशबू परवीन (काल्पनिक नाम) के भाई मेहताब आलम ने स्थानीय थाना में आवेदन देकर भादवि की धारा 363 व 366 ए के तहत कांड संख्या 135/13 दर्ज कराया है.
दर्ज प्राथमिकी में बताया गया है कि युवती विगत 17 अप्रैल को सो रही थी, जब दूसरे दिन देखा गया तो युवती कमरे में नहीं थी. युवती को खोजने के क्रम में उसका मोबाइल मिला, जिसमें अंतिम कॉल मोबाइल संख्या 7277351373 से आया था पता करने पर ज्ञात हुआ कि यह मोबाइल नंबर रामपुर पंचायत उत्तर के वार्ड संख्या आठ के रामचंद्र यादव के पुत्र सुनील कुमार की है.
प्राथमिकी में कहा गया है कि जब रामचंद्र के घर खोजने गया तो उसने तथा सुनील के भाई ने कहा कि थाना में केस मत करना कल लड़की पहुंच जायेगी. परंतु लड़की नहीं मिली. उन्होंने युवती के अपहरण का मामला दर्ज कराया है. प्रभारी थानाध्यक्ष संतोष कुमार मंडल ने प्राथमिकी दर्ज होने की पुष्टि की. उन्होंने कहा मामले की जांच की जा रही है.
* 17 अप्रैल को हुआ था घर से अपहरण
* भाई ने थाना में दर्ज करायी प्राथमिकी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










