गया

Gaya Dist.

एक साल से अंधेरे में है विधायक का गांव

गुरारू: रौना पंचायत के गरजू बिगहा गांव में एक साल से ट्रांसफॉर्मर नहीं लगा है. इस कारण पूरा गांव अंधकार में डूबा है. विदित हो कि यह गांव गुरुआ के विधायक सुरेंद्र प्रसाद सिन्हा का है.

महाबोधि एक्सप्रेस में आज से लगेगा नया रैक

गया: गया से नयी दिल्ली जानेवाले जिन यात्रियों में महाबोधि एक्सप्रेस में अपना टिकट कराया है, उनके लिए खुशखबरी है. यात्रियों की सुविधाओं को ध्यान में रख कर इसमें 22 डब्बों का नया रैक शनिवार से लगाया जायेगा. इसमें चार साधारण, 13 स्लीपर क्लास, एक थ्री एसी, एक टू ऐसी, एक पैट्री कार व दो पावर कार कोच की सुविधा होगी. महाबोधि एक्सप्रेस में लगनेवाले रैक में आधुनिक सुविधाएं हैं.

सड़क दुर्घटना में दो युवकों की मौत

बोधगया: गया-डोभी रोड पर मगध विश्वविद्यालय के मुख्य गेट के समीप गुरुवार की रात एक बाइक पर सवार होकर कौलेश्वरी (झारखंड) जा रहे तीन युवकों को अज्ञात वाहन ने कुचल दिया.

एकजुट हुए लोग, चलायेंगे अभियान

मानपुर: गेरे पंचायत के रसुना टोला करमनचक में शुक्रवार को बैठक कर स्कूल के सामने शराब फैक्टरी खोले जाने पर विरोध जताया गया.

आज सम्मानित होंगे विद्या भारती के राष्ट्रीय महामंत्र

गया: नयी दिल्ली स्थित अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान विद्या भारती के राष्ट्रीय महामंत्री के पद पर शिक्षाविद् रमेंद्र राय का चयन किया गया है. श्री राय के सम्मान में 20 अप्रैल को माड़नपुर-बाइपास रोड स्थित केशवनगर में दया प्रकाश सरस्वती विद्या मंदिर के परिसर में सम्मान समारोह होगा. विद्या भारती के विभाग प्रमुख वीरेंद्र कुमार ने बताया कि राष्ट्रीय महामंत्री के पद पर बिहार के किसी व्यक्ति को पहली बार चुना गया है. रमेंद्र राय सीवान के रहने वाले हैं.

निरीक्षण के दौरान नहीं मिलीं प्रधानाध्यापिका

टनकुप्पा: टनकुप्पा प्रखंड क्षेत्र स्थित राजकीय बुनियादी विद्यालय, मखदुमपुर का औचक निरीक्षण शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने किया.

रामचरित मानस के पाठ से मिलती है शांति

गया: रामचरित मानस सार्वदेशिक और सार्वकालिक ग्रंथ है. इसका पाठ करने से लोगों को शांति व सीख मिलती है. रामचरित मानस सभी हिंदुओं के घर में रहना आवश्यक है. साथ ही उसका पाठ प्रतिदिन करना चाहिए. अगर पाठ करने नहीं आता हो, तो प्रतिदिन उसे प्रणाम अवश्य कर लें.

वाटर वर्क्स कर्मचारी संघ का सम्मेलन आज

गया: स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ के बैनर तले वाटर वर्क्स कर्मचारी संघ का छठा सम्मेलन गोप गुट कार्यालय परिसर में 20 अप्रैल को होगा. सम्मेलन में कई समस्याओं पर चर्चा की जायेगी. संघ के महासचिव साधु राम ने बताया कि शहरी निकायों पर उदारीकरण, निजीकरण व वैश्वीकरण का प्रभाव चर्चा का गंभीर विषय होगा.

कड़ी सुरक्षा के बीच निकाली गयी शोभायात्रा

गया: गया जिले के प्रखंडों में चारों तरफ रामनवमी की धूम रही. इस अवसर पर शोभायात्र निकाली गयी. इसमें हजारों श्रद्धालु शामिल हुए. क्षेत्र के विभिन्न मंदिरों में भी सुबह से भीड़ रही. मानपुर बाजार, अलीपुर रामपुर, भदेजा, नौरंगा व मस्तलीपुर गांवों से भव्य आकर्षक झाकियां निकाली गयीं. गया-नवादा मुख्य मार्ग पर अबगिला जगदीशपुर के पास कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच जुलूस को पार कराया गया. मानपुर बाजार के जुलूस में कुरुक्षेत्र का दृश्य पेश किया गया.

खरखुरा में एक हेक्टेयर में हुआ 59 क्विंटल गेहूं

गया: नगर प्रखंड के खरखुरा गांव में शुक्रवार को आत्मा द्वारा प्रायोजित विशेष एसडब्ल्यूआइ विधि से लगायी गयी गेहूं की फसल की कटनी की जांच की गयी.