मुजफ्फरपुर: सूतापट्टी स्थित ट्रांसफॉर्मर में शुक्रवार को अचानक आग लगने से अफरा- तफरी की स्थिति हो गयी. आसपास के दुकानदार मिट्टी बालू झोंक कर किसी तरह ट्रांसफॉर्मर के आग को बुझाये. इसी क्रम में लोगों ने ट्रांसफॉर्मर में आग लगने की सूचना विभाग के अभियंता को दी. इसके बाद इस क्षेत्र के लाइन को काट दिया गया. ट्रांसफॉर्मर के मरम्मत के बाद लाइन चालू किया गया.
कुढ़नी: थाना क्षेत्र के किशुनपुर मधुबन गांव में बुधवार को ताड़ी लगाने के विवाद में कुछ लोगों ने ताड़ी विक्रेता शंभू राम को पेड़ में बांध कर जम कर पिटायी की. पुलिस ने शंभू को इलाज के लिए पीएचसी में भरती कराया गया. गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे एसके एमसीएच रेफर कर दिया. वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. मौत से पहले पुलिस ने शंभू राम का बयान दर्ज कर लिया था. इसके आधार पर केरमा गांव निवासी प्रदीप पासवान सहित पांच अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है. सभी आरोपित फरार हैं.
मुजफ्फरपुर: गन्नीपुर मोहल्ले में आये दिन बाइकर्स गैंग की करतूत से तंग आकर बुधवार की शाम मोहल्ले वालों ने लाठी-डंडे से लैस होकर गश्ती की कमान संभाल ली. पुलिस की गश्ती पर प्रश्नचिह्न् उठाते हुए लोगों ने सड़क से गुजरने वाले हर छोटे-बड़े वाहनों की सघन जांच की. रात 8 बजे के करीब चतुभरुज ठाकुर मार्ग पर स्थानीय वार्ड पार्षद पति संजय सिन्हा ,भाजपा नेता देवांशु किशोर, राजेश शर्मा, भोला तिवारी, सुशील कुमार सिंह के नेतृत्व में दो दर्जन से अधिक लोग लाठी-डंडे से लैस होकर पहले एक सिल्वर रंग की बोलेरो गाड़ी को घेर कर तलाशी ली, तभी सामने से आते एक बाइक सवार को रोक कर पूछताछ की गयी. मोहल्ले वासियों का कहना था कि शाम ढलते ही रामदयालुनगर की ओर स्पीडी बाइक पर सवार संदिग्ध युवक मोहल्ले में चक्कर काटने लगते हैं.
मुजफ्फरपुर: पूर्व मेयर पुत्र राजीव कुमार तुलस्यान उर्फ पिंटू तुलस्यान की ओर से दायर अग्रिम जमानत संख्या 25/13 की सुनवाई करते हुए विशेष निगरानी न्यायाधीश अरुण कुमार सिंह ने निगरानी ब्यूरो से केस डायरी की मांग की है. वहीं मेयर व मेयर पुत्र के मामले में अगली सुनवाई दो मई को होगी.
मुजफ्फरपुर: मायानगरी मुंबई में जमीन दिलाने के नाम पर रामदयालु सिंह कॉलेज के एक महिला प्रोफेसर से 14 लाख रुपये की ठगी कर ली गयी है. यही नहीं, पैसे वापस करने की बात कह कर वह ढाई साल से प्रोफेसर को चकमा दे रहा है. थक हार कर बुधवार को उसने पुलिस से गुहार लगायी है. प्रोफेसर पूर्वी चंपारण जिले से एक भाजपा विधायक की नजदीकी रिश्तेदार भी हैं.
मुजफ्फरपुर: शादी के पांच साल के बाद ही पति-पत्नी के रिश्ते में खटास आ गयी. दोनों के बीच कोर्ट में मामला लंबित है. वहीं पति ने पत्नी को परेशान करने की नीयत से लगातार धमकी के बाद उसके मोबाइल पर ईल मैसेज भेजता रहा. थक हार कर बुधवार को पत्नी ने पति के खिलाफ नगर थाने में शिकायत दर्ज करायी है.
मुजफ्फरपुर: जंकशन पर लीची व्यापारियों के लिए अतिरिक्त काउंटर खुलेंगे. बुधवार को प्लेटफॉर्म नंबर एक पर सभा कक्ष में सीनियर डीसीएम बीएनपी वर्मा के साथ लीची व्यापारियों की बैठक हुई, जिसमें व्यापारियों ने कई मांगों को प्रमुखता से रखा. लीची व्यापारियों का कहना था कि मुजफ्फरपुर से मुंबई के लिए सबसे ज्यादा लीची की मांग है.
मुजफ्फरपुर: दूरदर्शन केंद्र के उपकरणों को पटना मंगाये जाने के विरोध में शहर के कलाकारों ने बुधवार को दूरदर्शन केंद्र के मुख्य द्वार के सामने धरना दिया. कलाकारों ने दूरदर्शन की इस नीति का विरोध करते हुए जम कर नारे लगाये. कलाकारों का कहना था कि यह मुजफ्फरपुर दूरदर्शन केंद्र को बंद करने की साजिश है. यहां से अभी कुछ उपकरण पटना दूरदर्शन केंद्र ने मांगे है. बाद में कार्यक्रम की रिकॉर्डिग व प्रसारण भी बंद कर दिया जायेगा. कलाकारों का यह भी कहना था कि यहां से जा उपकरण पटना जाता है. वह वापस नहीं आता.
मुजफ्फरपुर: एमबीए छात्रों के साथ र्दुव्यवहार के मामले ने एक बार फिर तूल पकड़ लिया है. विवाद सुलझाने के लिए प्रस्तावित बैठक में प्रभारी कुलपति के समय पर नहीं पहुंचने पर गुस्साये छात्रों ने विवि प्रशासनिक भवन में जम कर हंगामा किया.
मुजफ्फरपुर: संकुल संसाधन केंद्रों के 1600 अवलंबकों की सेवा समाप्त कर दी गयी है. नये वित्तीय वर्ष में अवलंबकों की सेवा का विस्तार नहीं किया गया है. राज्य परियोजना निदेशक ने सेवा समाप्त कर सभी जिला कार्यक्रम पदाधिकारी सर्वशिक्षा अभियान को सूचना भेज दी है. राज्य परियोजना निदेशक राहुल सिंह की रिपोर्ट के अनुसार विगत वर्ष की तुलना में कम राशि स्वीकृति किये जाने की प्रबल संभावना को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है.