Earthquake : अमेरिका में जोरदार भूकंप, कुत्ते और हाथी सब भागने लगे, देखें वीडियो

Updated:
विज्ञापन
Earthquakes Southern California America

Earthquakes Southern California America

Earthquake : दक्षिणी कैलिफोर्निया में सैन डिएगो के निकट जोरदार भूकंप आया. भूकंप के बाद का वीडियो वायरल हो रहा है. देखें वीडियो में भूकंप का भयावह नजारा.

विज्ञापन

Earthquake : अमेरिका के दक्षिणी कैलिफोर्निया में सोमवार सुबह सैन डिएगो के निकट जोरदार भूकंप महसूस किए गए. अमेरिकी भूगर्भीय सर्वेक्षण के अनुसार, भूकंप की शुरू में तीव्रता 5.2 थी और इसका केंद्र सैन डिएगो के पूर्व में जूलियन नामक पर्वतीय शहर के पास था. भूकंप के कारण सैन डिएगो में अलमारियां हिल गईं. इसका असर उत्तर में लॉस एंजिलिस तक महसूस किया गया. भूकंप के बाद का ��ीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. एक वीडियो में नजर आ रहा है कि भूकंप के बाद कुत्ते घर से बाहर की ओर भाग रहे हैं. वहीं एक अन्य वीडियो में दिख रहा है कि चिड़ियाघर सफारी पार्क में हाथी भूकंप से डर गए. देखें वीडियो

दक्षिणी कैलिफोर्निया में 5.2 तीव्रता का भूकंप आया. इससे सैन डिएगो के बाहर ग्रामीण सड़कों पर पत्थर गिर गए और सैन डिएगो चिड़ियाघर सफारी पार्क में हाथी अपने बच्चों को घेरने के लिए इधर-उधर भागने लगे. अधिकारियों ने बताया कि किसी के घायल होने या किसी बड़े नुकसान की खबर नहीं है.

भूकंप का एक और वीडियो सामने आया है जो भयावह है. यह सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ. देखें वीडियो

विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : [email protected]

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola