Advertisement
फादर विंसेंट टोप्पो का निधन, आज होगा अंतिम संस्कार
रांची.फादर विंसेंट टोप्पो एसजे का निधन रविवार की शाम पांच बजे मांडर अस्पताल में हो गया़ सोमवार को दिन के 10़ 30 बजे संत मरिया महागिरजाघर, पुरुलिया रोड में उनके लिए अंतिम मिस्सा चढ़ायी जायेगी़ फादर विंसेंट दांपत्य सम्मिलन कार्यक्रम के राष्ट्रीय प्रतिनिधि थे और रांची आर्चडायसिस में मुख्य उत्प्रेरक के रूप में कार्यरत थे़ […]
रांची.फादर विंसेंट टोप्पो एसजे का निधन रविवार की शाम पांच बजे मांडर अस्पताल में हो गया़ सोमवार को दिन के 10़ 30 बजे संत मरिया महागिरजाघर, पुरुलिया रोड में उनके लिए अंतिम मिस्सा चढ़ायी जायेगी़
फादर विंसेंट दांपत्य सम्मिलन कार्यक्रम के राष्ट्रीय प्रतिनिधि थे और रांची आर्चडायसिस में मुख्य उत्प्रेरक के रूप में कार्यरत थे़ इससे पूर्व वह संत अंलबर्ट कॉलेज में दर्शनशास्त्र के प्राध्यापक थे और दो बार इस कॉलेज के प्रभारी रेक्टर भी रहे़ फादर विंसेंट लगभग एक महीने पूर्व मनरेसा हाऊस में गिर गये थे, जिसके बाद उनका ब्रेन हैमरेज हुआ़ ऑपरेशन किया गया पर हृदय की कुछ समस्या उभर आयी थी़ इलाज के लिए पहले उन्हें ऑर्किड व गुरुनानक अस्पताल में भी दाखिल कराया गया था़ उस समय से वह लगातार कोमा में थे़
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement