मुजफ्फरपुर : नगर निगम के पूर्व प्रशासक उमेश्वर ठाकुर का शुक्रवार की रात निधन हो गया. वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे. उन्हें कई दिनों से शहर के एक निजी अस्पताल में वेंटिलेटर पर रखा गया था. उमेश्वर ठाकुर मुजफ्फरपुर नगर निगम के सहायक प्रशासक के अलावा दरभंगा नगर निगम में वर्ष 1997 […]
मुजफ्फरपुर : नगर निगम के पूर्व प्रशासक उमेश्वर ठाकुर का शुक्रवार की रात निधन हो गया. वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे. उन्हें कई दिनों से शहर के एक निजी अस्पताल में वेंटिलेटर पर रखा गया था. उमेश्वर ठाकुर मुजफ्फरपुर नगर निगम के सहायक प्रशासक के अलावा दरभंगा नगर निगम में वर्ष 1997 से 2001 तक प्रशासक थे.
भारत स्काउट व गाइड के राज्य सचिव भी रह चुके हैं. फिलहाल वे बिहार नगर निकाय लोकल बॉडीज इंप्लाई फेडरेशन के महामंत्री थे. वे अपने पीछे एक इंजीनियर पुत्र व शिक्षिका पुत्री के अलावा भरा-पूरा परिवार छोड़ गये हैं. उनके निधन की खबर मिलते ही शहर व नगर निगम में शोक की लहर दौड़ गयी है. इंप्लाई फेडरेशन के क्षेत्रीय महामंत्री अशोक कुमार सिंह, सत्येंद्र नारायण सिंह, अमरेंद्र कुमार सिन्हा, सुशील कुमार समेत अन्य ने शोक व्यक्त किया है. ऐसे शनिवार को उनका शव अंतिम दर्शन के लिए नगर निगम ऑफिस में लाया जा सकता हैं.
लंबे समय से थे बीमार, कई दिनों से शहर के एक निजी अस्पताल में वेंटिलेटर पर थे
अंतिम दर्शन के लिए आज निगम ऑफिस में लाया जा सकता है शव
महापौर ने दी नगर आयुक्त को बधाई
महापौर सुरेश कुमार शुक्रवार को अपने निजी काम से पटना गये थे. आइएएस संजय दूबे के नगर आयुक्त का पदभार ग्रहण करने पर उन्होंने बधाई दी है. उन्होंने उम्मीद जतायी कि वे शहर के विकास में कंधे में कंधा मिलाकर काम करेंगे. नगर आयुक्त के स्वागत में मेयर ने शनिवार की सुबह निगम के मीटिंग हॉल में एक सादा समारोह आयोजित करने का निर्देश दिया है.
मेयर, उप महापौर मानमर्दन शुक्ला के अलाव इसमें सभी पार्षद मौजूद रहेंगे.