छह माह में ही वापस रांची आ गये जेई
रांची : कनीय अभियंता चंद्रचूड़ सिंह की छह माह में ही वापस रांची में पोस्टिंग कर दी गयी. श्री सिंह लंबे समय से रांची के सिल्ली में थे. छह माह पहले जब यह मामला सामने आया कि वह लंबे समय से यहां पदस्थापित हैं, तो उन्हें रांची से हटा दिया गया और हजारीबाग में पदस्थापित […]
रांची : कनीय अभियंता चंद्रचूड़ सिंह की छह माह में ही वापस रांची में पोस्टिंग कर दी गयी. श्री सिंह लंबे समय से रांची के सिल्ली में थे. छह माह पहले जब यह मामला सामने आया कि वह लंबे समय से यहां पदस्थापित हैं, तो उन्हें रांची से हटा दिया गया और हजारीबाग में पदस्थापित कर दिया गया.
अब फिर मात्र छह माह में ही उन्हें रांची के नामकुम में पदस्थापित कर दिया गया है. इसे लेकर काफी चर्चा है. विभागीय सूत्रों का कहना है कि दबाव की वजह से उन्हें रांची से हटाना पड़ा था, पर अब फिर पैरवी के कारण उन्हें रांची में पदस्थापित कर दिया गया है. ग्रामीण कार्य विभाग ने नामकुम में पदस्थापित करने की अधिसूचना 31 दिसंबर को जारी कर दी है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement