18.4 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

सिटी बजा कर पर्यटन निगम कर्मचारियों का विरोध प्रदर्शन

पटना : पर्यटन निगम कर्मचारी ने अपना आंदोलन तेज करते हुए मंगलवार को सिटी बजा कर प्रबंधन का विरोध किया. हड़ताल के कारण आज भी निगम की पटना-रांची-पटना बस सेवा, एमवी गंगा विहार, गोलघर लेजर शो, एयरपोर्ट प्री-प्रेड टैक्सी, राजगीर का रोपवे तथा निगम के सभी स्व संचालित होटल बंद रहे. हड़ताल के कारण निगम […]

पटना : पर्यटन निगम कर्मचारी ने अपना आंदोलन तेज करते हुए मंगलवार को सिटी बजा कर प्रबंधन का विरोध किया. हड़ताल के कारण आज भी निगम की पटना-रांची-पटना बस सेवा, एमवी गंगा विहार, गोलघर लेजर शो, एयरपोर्ट प्री-प्रेड टैक्सी, राजगीर का रोपवे तथा निगम के सभी स्व संचालित होटल बंद रहे. हड़ताल के कारण निगम को हर दिन लगभग पांच लाख से अधिक का नुकसान हो रहा है. निगम कर्मचारियों के समर्थन में नालंदा फुटपाथ दुकानदार मंच आगे आया है.
मंच के समन्वयक अमित कुमार पासवान ने बताया कि 26 दिसंबर को राजगीर मुख्य मार्ग को जाम कर विरोध करेंगे. संघ के महामंत्री ने कहा कि जब तक तीन मुख्य मांगें नहीं पूरी होगी, तब तक हड़ताल जारी रहेगी. उन्होंने बताया कि राजगीर तांगा यूनियन के अध्यक्ष दिलीप यादव ने भी हड़ताली कर्मचारियों का समर्थन किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें