जमीन विवाद में मारपीट, चार घायल जहानाबाद. परस बिगहा थाना क्षेत्र के मांदिल गांव में पूर्व से चल रहे जमीन विवाद में एक गुट के लोगों ने दूसरे पक्ष के चार लोगों को पीट कर बुरी तरह घायल कर दिया. इनमें दो महिलाएं शामिल हैं. घायल सुरेश मिस्त्री, संगत विश्वकर्मा, शांति देवी और मंजू देवी का सदर अस्पताल में इलाज कराया गया. घटना उस वक्त हुई जब घायल उक्त दोनों पुरुष शौच करने के लिए खेत में जा रहे थे. उसी दौरान घात लगाये हमलावरों ने दोनों को पीट कर जख्मी कर दिया और फिर घर में भी घुस कर दो महिलाओं से बदसलूकी. विरोध करने पर दोनों महिलाओं के साथ भी मारपीट की गयी. इस संबंध में पांच नामजद और एक दर्जन अज्ञात लोगों के विरुद्ध एफआइआर दर्ज की गयी है.
जमीन विवाद में मारपीट, चार घायल
जमीन विवाद में मारपीट, चार घायल जहानाबाद. परस बिगहा थाना क्षेत्र के मांदिल गांव में पूर्व से चल रहे जमीन विवाद में एक गुट के लोगों ने दूसरे पक्ष के चार लोगों को पीट कर बुरी तरह घायल कर दिया. इनमें दो महिलाएं शामिल हैं. घायल सुरेश मिस्त्री, संगत विश्वकर्मा, शांति देवी और मंजू देवी […]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement