बोधगया. मगध विश्वविद्यालय के स्थापना काल से ही सीनेट सदस्य रहे पूर्व मंत्री डॉ विजय कुमार सिंह के निधन पर बुधवार को एमयू मुख्यालय में एक शोकसभा की गयी. कुलपति प्रो एम इश्तियाक के नेतृत्व में आयोजित शोक सभा में अन्य पदाधिकारी, शिक्षक व शिक्षकेतर कर्मचारी शामिल हुए. इस दौरान स्वर्गीय डॉ सिंह के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक संदेश पढ़ा गया. इसमें स्वर्गीय सिंह का मगध विश्वविद्यालय के प्रति सर्मपण व सराहनीय योगदान की चर्चा की गयी. स्वर्गीय डॉ सिंह की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन भी रखा गया. इसके बाद एमयू के प्रशासकीय भवन व विभिन्न पीजी विभागों में कामकाज बंद कर दिया गया. आज एमयू में रहेगी छुट्टी सीनेट सदस्य डॉ विजय कुमार सिंह के निधन पर एमयू प्रशासन ने गुरुवार को मगध विश्वविद्यालय में अवकाश की घोषणा की है. डॉ सिंह के सम्मान में एक दिन की छुट्टी की घोषणा की. एमयू प्रशासन के इस कदम की शिक्षकेतर कर्मचारी संघ के अध्यक्ष ने सराहना की.
डॉ विजय के निधन पर एमयू में शोकसभा
बोधगया. मगध विश्वविद्यालय के स्थापना काल से ही सीनेट सदस्य रहे पूर्व मंत्री डॉ विजय कुमार सिंह के निधन पर बुधवार को एमयू मुख्यालय में एक शोकसभा की गयी. कुलपति प्रो एम इश्तियाक के नेतृत्व में आयोजित शोक सभा में अन्य पदाधिकारी, शिक्षक व शिक्षकेतर कर्मचारी शामिल हुए. इस दौरान स्वर्गीय डॉ सिंह के प्रति […]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement