28.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

बंगाल में तीन साल में 1.93 लाख महिलाएं हुईं लापता, सरकार ने जारी किये कई कड़े प्रावधान

सरकार ने संसद को सूचित किया कि उसने पूरे देश में महिलाओं की सुरक्षा के लिए कदम उठाये हैं, जिनमें यौन अपराधों को रोकने के लिए आपराधिक कानून (संशोधन) अधिनियम- 2013 को लागू करना शामिल है.

देश में 2019 से 2021 के बीच तीन साल की अवधि में 13.13 लाख लड़कियां और महिलाएं लापता हुई हैं, जिनमें सबसे अधिक मध्यप्रदेश की हैं. लापता महिलाओं की संख्या के लिहाज से पश्चिम बंगाल दूसरे स्थान पर है. केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा संसद में पिछले सप्ताह पेश आंकड़ों के मुताबिक देश से 2019 से 2021 के बीच 18 साल से अधिक उम्र की 10,61,648 महिलाएं लापता हुईं, जबकि इसी अवधि में 18 साल उम्र की 2,51,430 लड़कियां गायब हुईं. इन आंकड़ों का संकलन राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) ने किया है.

देश में 2019 से 2021 के बीच 13.13 लाख लड़कियां और महिलाएं लापता

संसद द्वारा मुहैया कराये गये आंकड़ों के मुताबिक मध्यप्रदेश से 2019 से 2021 के बीच 1,60,180 महिलाएं और 38,234 लड़कियां लापता हुई थीं. इसी अवधि में पश्चिम बंगाल से 1,56,905 महिलाएं और 36,606 लड़कियां लापता हुईं. आंकड़ों के मुताबिक, महाराष्ट्र से 2019 से 2021 के बीच 1,78,400 महिलाएं और 13,033 लड़कियां लापता हुई हैं.

Also Read: विधानसभा : मणिपुर हिंसा पर बयान दें प्रधानमंत्री, बोली मुख्यमंत्री ममता बनर्जी
ओडिशा में उक्त तीन साल की अवधि में 70,222 महिलाएं लापता

ओडिशा में उक्त तीन साल की अवधि में 70,222 महिलाएं और 16,649 लड़कियां गायब हुई हैं, जबकि छत्तीसगढ़ में इसी अवधि के दौरान 49,116 महिलाएं और 10,187 लड़कियां लापता हुईं. संसद के पटल पर पेश आंकड़ों के मुताबिक केंद्र शासित प्रदेश में दिल्ली शीर्ष पर रही जहां से सबसे अधिक महिलाएं और लड़कियां लापता हुईं. राष्ट्रीय राजधानी से 61,054 महिलाएं और 22,919 लड़कियां 2019 से 2021 के बीच लापता हुई हैं. जम्मू-कश्मीर में इस अवधि के दौरान 8,617 महिलाएं और 1,148 लड़कियां गायब हुई हैं.

Also Read: मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने विधानसभा में की घोषणा,अलीपुरदुआर के हासीमारा में बनेगा एयरपोर्ट
यौन अपराधों को रोकने के लिए आपराधिक कानून (संशोधन) अधिनियम- 2013 को लागू करना शामिल

सरकार ने संसद को सूचित किया कि उसने पूरे देश में महिलाओं की सुरक्षा के लिए कदम उठाये हैं, जिनमें यौन अपराधों को रोकने के लिए आपराधिक कानून (संशोधन) अधिनियम- 2013 को लागू करना शामिल है. सरकार ने बताया कि आपराधिक कानून (संशोधन) अधिनियम- 2013 को लागू किया गया, जिसमें 12 साल से कम उम्र की बच्ची से दुष्कर्म करने के दोषी को मौत की सजा देने समेत अन्य कड़े प्रावधान हैं.

Also Read: ममता बनर्जी ने कहा, राज्यभर में डेंगू के मामले बढ़े, सरकार ने नियंत्रण के लिये सभी अस्पतालों को किया अर्लट
2016 में देश में लापता हुईं महिलाओं की संख्या

राज्य संख्या

  • महाराष्ट्र – 28316

  • पश्चिम बंगाल – 24937

  • मध्य प्रदेश – 21435

Also Read: मंत्री अनुराग ठाकुर का ममता पर कटाक्ष, ‘आपका समय धीरे-धीरे हो रहा है खत्म ‘
2017 में देश में लापता हुईं महिलाओं की संख्या

  • महाराष्ट्र – 29279

  • पश्चिम बंगाल – 28133

  • मध्य प्रदेश -26587

Also Read: विधानसभा : नंदीग्राम में हुई हार को लेकर ममता ने शुभेंदु पर किया कटाक्ष, भाजपा विधायकों ने किया वाॅकआउट
2018 में देश में लापता हुईं महिलाओं की संख्या

  • महाराष्ट्र – 33964

  • पश्चिम बंगाल – 31299

  • मध्य प्रदेश – 29761

Also Read: भ्रष्टाचार से हासिल 100 करोड़ रुपये लंदन में रुसी माॅडल के खाते में भेजे, इडी के जांच दायरे में एक प्रभावशाली

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें