27.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

गिरिडीह : चित्रगुप्त पूजा की पूर्व संध्या पर गाजे-बाजे के साथ निकली शोभा यात्रा, भक्ति गीतों पर झूमे लोग

केंद्रीय चित्रगुप्त महापरिवार पूजा समिति की ओर से मंगलवार को भगवान श्री चित्रगुप्त की शोभा यात्रा निकाली गयी. शोभा यात्रा में भारी संख्या में कायस्थ महापरिवार की महिला, पुरुष, युवा व बच्चे शामिल हुए.

केंद्रीय चित्रगुप्त महापरिवार पूजा समिति की ओर से मंगलवार को भगवान श्री चित्रगुप्त की शोभा यात्रा निकाली गयी. शोभा यात्रा में भारी संख्या में कायस्थ महापरिवार की महिला, पुरुष, युवा व बच्चे शामिल हुए. शहरी क्षेत्र में निकाली गयी शोभा यात्रा के दौरान पूरा माहौल भक्तिमय हो गया. इस बीच भगवान श्री चित्रगुप्त के जय जयकार लगाये जा रहे थे. भक्तिमय माहौल के बीच कायस्थ महापरिवार के लोग उत्साह से लबरेज दिखे. बता दें कि आज पुराना जेल परिसर स्थित मंदिर में भगवान श्री चित्रगुप्त की महाआरती के बाद झंडा मैदान से शोभा यात्रा निकाली गयी. इस दौरान कतारबद्ध तरीके से समाज के लोग चल रहे थे. शोभा यात्रा के दौरान भजन भी बज रहा था. यात्रा के दौरान समाज के महापुरुषों की तस्वीर को भी पहली बार शामिल किया गया था. जो पूरे आकर्षण का केंद्र रहा. शोभा यात्रा में आगे-आगे कतारबद्ध तरीके से पुरुष और पीछे-पीछे महिलाएं चल रही थी. घोड़े व गाजे-बाजे के साथ निकाली गयी शोभा यात्रा के माध्यम से कायस्थ महापरिवार द्वारा एकता को प्रदर्शित किया गया. शोभा यात्रा में शामिल लोग जेपी चौक होते हुए कालीबाड़ी, मकतपुर चौक, बरगंडा चौक, मधुबन वेजिज होते हुए पुन: विवाह भवन पहुंचे. जहां पर शोभा यात्रा की समाप्ति हुई. इस दौरान सुरक्षा-व्यवस्था को लेकर नगर थाना प्रभारी आरएन चौधरी भी सदलबल के साथ मौके पर मौजूद थे. करीब दो से ढाई घंटे तक शोभायात्रा में शामिल महिला, पुरुष व नवयुवक नाचते-गाते नजर आये.

शोभा यात्रा के जरिये एकजुटता का प्रदर्शन

मौके पर केंद्रीय चित्रगुप्त महापरिवार पूजा समिति के अध्यक्ष चुन्नूकांत ने कहा कि भगवान श्री चित्रगुप्त की शोभा यात्रा प्रति वर्ष निकाली जाती है. चित्रांश महापरिवार में काफी उत्साह है. उत्साह इस बात का भी प्रतीक है कि भगवान श्री चित्रगुप्त के वंशज सड़क पर उतरकर अपनी एकता, पारिवारिक माहौल व अपनी सोच को मजबूत कर रहे हैं. केंद्रीय चित्रगुप्त महापरिवार पूजा समिति के सचिव अजय कुमार सिन्हा मंटू ने कहा कि चित्रगुप्त पूजा की पूर्व संध्या पर कायस्थ महापरिवार की ओर से निकाली गयी शोभा यात्रा को लेकर उत्साह का माहौल रहा. चित्रांश कृष्ण कुमार सिन्हा, सतीश कुंदन, त्रिभुवन दयाल, त्रिपुरारी प्रसाद बक्शी, विनय बक्शी, अमर कुमार सिन्हा, सुभाषचंद्र सिन्हा, राजेश सिन्हा, विकास कुमार सिन्हा, बबलू सिन्हा, संजीव कुमार, रंजय कुमार बरदियार, प्रवीण सिन्हा, राकेश कुमार ने कहा कि हर वर्ष की तरह चित्रगुप्त भगवान की शोभा यात्रा निकाली गयी है. चित्रांश सिंकू सिन्हा ने कहा कि शोभा यात्रा के माध्यम से एकजुटता का संदेश दिया गया है. उन्होंने सबों के प्रति आभार व्यक्त किया है. प्रो. पुष्पा वर्मा, तनुजा सहाय, कुसुम सिन्हा, संगीता सिन्हा ने कहा कि शोभा यात्रा में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया, जो सराहनीय है.

जगह-जगह हुआ स्वागत, फूलों की भी हुई वर्षा

शहर के टावर चौक पर गिरिडीह के पूर्व विधायक निर्भय कुमार शाहाबादी द्वारा शोभायात्रा में शामिल लोगों का स्वागत किया गया. यहां पर श्री शाहाबादी हे शोभायात्रा में शामिल लोगों काे फूलों की माला पहना कर स्वागत किया. साथ ही शुद्ध पेयजल एवं कोलड्रिंक पिलायी. श्री शाहाबादी ने कहा कि भगवान चित्रगुप्त पूरे ब्रह्मांड का लेखा-जोखा रखने वाले देवता हैं, उन्ही के वंशज ये कायस्थ लोग हैं, इस समाज ने कई महान विभूतियों को दिया है. मौके पर दीपक स्वर्णकार, संजीत सिंह पप्पू, हबलु गुप्ता, दीपक शर्मा, वीरेंद्र वर्मा, अशोक सिंह, सुबोध सिंह, गोबिंद तुरी, प्रकाश दास, नरेश तिवारी, प्रदीप हज़ाम आदि उपस्थित थे. इधर भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता विनय कुमार सिंह एवं चैंबर ऑफ कॉमर्स के प्रमोद कुमार द्वारा सेंट्रल प्वाईंट मॉल के पास शोभायात्रा में शामिल लोगों का स्वागत किया गया. इस दौरान बरगंडा और सेंट्रल प्वाईंट मॉल के पास शीतल पेयजल और अल्पाहार की व्यवस्था की गयी थी. मौके पर संजीव कुमार, कविराज आदि उपस्थित थे.

ये लोग हुए शामिल

शोभा यात्रा में इनके अलावा पूर्व मंत्री चंद्रमोहन प्रसाद, पूर्व विधायक ज्योतिंद्र प्रसाद, विजय कुमार सिन्हा, डॉ. रितेश सिन्हा, संजीव रंजन बुल्लू, संजीवनाथ सहाय, चंदन सिन्हा, अनिल कुमार सिन्हा, बंटी सिन्हा, प्रदीप सिन्हा, प्रदीप जमुआर, अनूप सिन्हा, सूरज सिन्हा, टिंकू सिन्हा, नीलू सिन्हा, रितेश सिन्हा, अभय सिन्हा, रंजीत सिन्हा, माला सिन्हा, भावना अम्बष्ट, रूबी सिन्हा, मंजू सिन्हा, अनुपमा सिन्हा, देवेश बक्शी, नित्यानंद प्रसाद, अंजनी सिन्हा, ज्योतिष सिन्हा, विशाल आनंद, प्रवीण सिन्हा, रत्नेश दाराद, अभिषेक सहाय, मृणाल सिन्हा, मनीष सिन्हा, सूर्य प्रकाश सिन्हा, आलोक सिन्हा, दीपक सिन्हा, सन्नी सिन्हा, संजय सिन्हा, अनूप सिन्हा, प्रवीण सिन्हा, ओमकार सिन्हा, संजीव कुमार, राजकमल राज आदि उपस्थित थे.

Also Read: गिरिडीह : हर हर महादेव के जयकारा से गूंजा झारखंडधाम, लगी श्रद्धालुओं की भीड़

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें