24.4 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

छह माह बाद बाबूलाल मरांडी ने बनाई प्रदेश भाजपा की कमेटी, पुराने चेहरों पर ही जताया भरोसा

कमेटी में ज्यादातर पुराने चेहरे बरकरार हैं. मामूली फेरबदल हुई है. कमेटी में 11 उपाध्यक्ष, तीन महामंत्री, 10 मंत्री बनाये गये हैं. इसके अलावा नौ प्रवक्ता भी बनाये गये हैं. भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष आरती कुजूर को उपाध्यक्ष बनाया गया है.

  • कमेटी में 11 उपाध्यक्ष, तीन महामंत्री, 10 मंत्री , 44 सदस्यीय कमेटी में रांची से 15

लोकसभा चुनाव की घोषणा से पहले ही भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने अपनी कमेटी को अंतिम रूप दे दिया है. बुधवार (17 जनवरी) को 44 सदस्यीय प्रदेश कमेटी की घोषणा भी कर दी गई. कमेटी में ज्यादातर पुराने चेहरे बरकरार हैं. मामूली फेरबदल हुई है. कमेटी में 11 उपाध्यक्ष, तीन महामंत्री, 10 मंत्री बनाये गये हैं. इसके अलावा नौ प्रवक्ता भी बनाये गये हैं. भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष आरती कुजूर को उपाध्यक्ष बनाया गया है. वहीं, पिछली कमेटी में प्रदेश महामंत्री रहे बालमुकुंद सहाय को उपाध्यक्ष बनाया गया है. विधायक भानु प्रताप शाही, विकास प्रीतम, कालीचरण सिंह सहित कई नये चेहरों को भी उपाध्यक्ष बनाया गया है. मनोज सिंह को महामंत्री बनाया गया है. वह नये चेहरे हैं. पुराने लोगों में प्रदीप वर्मा व आदित्य साहू को भी महामंत्री बनाया गया है.

सीमा पासवान, सरोज सिंह, नंदजी प्रसाद, सुनीता सिंह सहित कई नये लोगों को मंत्री बनाया गया है. विधायक मनीष जायसवाल को अब संगठन में सह कोषाध्यक्ष की भी जवाबदेही दी गयी है. मीडिया टीम में कोई बड़ा फेरबदल नहीं हुआ है. रफिया नाज, रमाकांत महतो, विनय सिंह, अरुण उरांव, अमित मंडल को प्रवक्ता की जवाबदेही मिली है. पूरी कमेटी में रांची जिले से सबसे अधिक पदाधिकारी बनाये गये हैं. इनकी संख्या 15 है.

Also Read: झारखंड में लोकसभा चुनाव की तैयारी : भाजपा के केंद्रीय नेता उतरेंगे मैदान में, लोकसभा क्षेत्र में करेंगे प्रवास
किसको क्या जवाबदेही मिली

  • उपाध्यक्ष : नीलकंठ सिंह मुंडा, राकेश प्रसाद, बालमुकुंद सहाय, भानु प्रताप शाही, विकास प्रीतम, जवाहर पासवान, लुईस मरांडी, बडकुंवर गगराई, अशोक भगत, कालीचरण सिंह व आरती कुजूर.

  • महामंत्री : आदित्य साहू, प्रदीप वर्मा, मनोज सिंह.

  • संगठन महामंत्री : कर्मवीर सिंह.

  • प्रदेश मंत्री : गणेश मिश्र, मुनेश्वर साहू, सरोज सिंह, नंदजी प्रसाद, दुर्गा मरांडी, सुनीता सिंह, मुन्ना मिश्रा, दिलीप वर्मा, मनोज वाजपेयी, सीमा पासवान.

  • कोषाध्यक्ष : दीपक बंका

  • सह कोषाध्यक्ष : मनीष जायसवाल.

  • कार्यालय प्रभारी : हेमंत दास.

  • मीडिया प्रभारी : शिवपूजन पाठक.

  • सह मीडिया प्रभारी : अशोक बड़ाईक, योंगेंद्र प्रताप सिंह.

  • सोशल मीडिया प्रभारी : राहुल अवस्थी

  • आइटी संयोजक : विवेक विकास, अमर झा.

  • प्रवक्ता : प्रतुल शाहदेव, रफिया नाज, कुणाल षाड़ंगी, रमाकांत महतो, अरुण उरांव, जेबी तुबिद, अमित मंडल, विनय सिंह, अविनेश कुमार

Also Read: सीएम हेमंत सोरेन का विपक्ष पर प्रहार- सरप्लस बजट के साथ जन्मे झारखंड को भाजपा शासन ने बीमारू बनाया

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें