28.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

Lok Sabha Election 2024 : भारत में अबतक कितने लोकसभा चुनाव हुए हैं?

Lok Sabha Election 2024 : भारत में हर पांच साल में लोकसभा चुनाव होते हैं. आजादी से लेकर अबतक कुल 17 लोकसभा चुनाव हो चुके हैं.

Lok Sabha Election 2024 : भारत संसदीय प्रणाली का लोकतंत्र है. आजादी के बाद संविधान निर्माताओं ने इस शासन व्यवस्था को अपनाया और देश में हर पांच साल के बाद चुनाव होते हैं, जिसमें जनता अपने प्रतिनिधियों को चुनने के लिए मतदान करती है और देश में नई लोकसभा का गठन होता है. लोकसभा में जिस पार्टी को बहुमत प्राप्त होता है, उसकी सरकार बनती है और अन्य पार्टियां विपक्ष की भूमिका में रहती हैं.

Q. पहला लोकसभा आम चुनाव कब से कब तक हुआ था?

25 अक्टूबर, 1951 से 21 फरवरी 1952 तक

Q. अपने देश के पहले मुख्य चुनाव आयुक्त कौन थे?

सुकुमार सेन

Q. जब पहला लोकसभा आम चुनाव हुआ तब भारत के राष्ट्रपति कौन थे?

डॉ राजेंद्र प्रसाद

Q. लोकसभा के पहले अध्यक्ष कौन थे?

जीवी मावलंकर (15 मई, 1952-27 फरवरी, 1956)

Q. महिलाओं को पहली बार चुनावों में मतदान की अनुमति कब दी गयी?

भारत में महिलाएं पहले आम चुनाव (1951-52) से ही मतदान करती आ रही हैं.

Q. लोकसभा का कार्यकाल कितने वर्षों का होता है?

लोकसभा का सामान्य कार्यकाल पांच वर्षों का होता है, लेकिन इसे राष्‍ट्रपति द्वारा पहले भी विघटित किया जा सकता है.

Q. भारत में अपनी आजादी के बाद से अब तक कितने लोकसभा आम चुनाव हुए हैं?

17 (आखिरी लोकसभा चुनाव 2019 में हुए थे)

Q. भारत में किस वर्ष से देश भर में आम चुनावों के लिए ईवीएम का उपयोग करना शुरू किया?

वर्ष 2004 से

Q. सामान्य, अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति के बीच लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों का विभाजन क्या है?

सामान्य : 412, अनुसूचित जाति : 84, अनुसूचित जनजाति : 47

Q. आदर्श आचार संहिता क्या है?

भारत का चुनाव आयोग निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के लिए आदर्श आचार संहिता को लागू करता है. इसके तहत चुनाव के दौरान राजनीतिक दलों और उम्मीदवारों के आचरण के लिए दिशा-निर्देश निर्धारित होते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें