बरकट्ठा.
बरकट्ठा दक्षिणी पंचायत अंतर्गत ग्राम कोशो स्थित देवी मंडप प्रांगण में वन संरक्षण को लेकर ग्रामीणों की बैठक हुई. अध्यक्षता अयोध्या चंद्र यादव ने किया. वनरक्षी राजेन्द्र कुमार समेत अन्य वनकर्मी शामिल हुए. बैठक में वन संरक्षण और पर्यावरण को बढ़ावा देने पर विचार विमर्श किया गया. साथ ही वन समिति का सर्व समिति से गठन किया गया. इसमें अध्यक्ष रामचंद्र यादव, उपाध्यक्ष सहदेव नायक, सह सचिव सिकंदर यादव, कोषाध्यक्ष अजय मोदी का चयन किया गया. चयनित सदस्यों व ग्रामीणों ने वन संरक्षण का संकल्प लिया. बैठक में उपेन्द्र यादव, सुन्दर यादव, दुर्गा साव, महादेव साव, अर्जुन राणा, भोला साव, उमेश यादव, मधुलाल यादव, शंभू साव, सुन्दर तूरी, अनिल यादव, सुखदेव नायक, संतोष साव, रामखेलावन यादव, लक्ष्मण यादव, यशवंत यादव, मनमोहन दास, शिवकुमार यादव आदि थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है