30.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

अंगदान और ग्लोबल वार्मिंग के प्रति करें जागरूक: मंजू बागड़िया

मारवाड़ी महिला समिति की प्रदेश अध्यक्ष मंजू बागड़िया और कोषाध्यक्ष किरण गोयनका रविवार को पालोजोरी पहुंचीं.

प्रतिनिधि, पालोजोरी.

मारवाड़ी महिला समिति की प्रदेश अध्यक्ष मंजू बागड़िया और कोषाध्यक्ष किरण गोयनका रविवार को पालोजोरी पहुंचीं. यहां दोनों ने समिति की स्थानीय इकाई से जुड़ी महिलाओं के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की, जिसमें आगे की रणनीतियों पर चर्चा की. पालोजोरी पहुंचने पर इनका स्वागत महिलाओं ने दुपट्टा और तुलसी का पौधा देकर किया. प्रदेश अध्यक्ष ने महिलाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि हमें ग्लोबल वार्मिंग और अंगदान के प्रति जागरुकता अभियान चलाने की जरूरत है. उन्होंने अब तक की गतिविधियों में तेजी लाने का आह्वान किया. इस अवसर पर मारवाड़ी महिला समिति पालोजोरी की अध्यक्ष सोनू अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष मंजू अग्रवाल, सचिव मनीषा मेहरिया सहित अन्य महिलाएं उपस्थित थीं.

———————————————————-

महिला समिति की प्रदेश अध्यक्ष व प्रदेश कोषाध्यक्ष पहुंचीं पालोजोरी

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें