25.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

Aaj Ka Rashifal 22 September 2024: मिथुन राशि पर काम पूरा करने का दबाव रहेगा, जानें आज 22 सितंबर का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 22 September 2024: आज रविवार 22 सितंबर 224 का दिन मेष से लेकर मीन राशि वाले जातकों के लिए दिन कैसा रहेगा, जानें दैवज्ञ ज्‍योतिषी डा श्रीपति त्रिपाठी से

Aaj Ka Rashifal 22  September 2024: मेष से मीन तक के राशिवालों के लिए आज का दिन वैसे तो औसत रहेगा लेकिन दिन को खुशनुमा बनाने के लिए  यहां से जानें दैवज्ञ ज्‍योतिषी डा श्रीपति त्रिपाठी से आज का राशिफल

मेष राशि वालों को कार्यों में सफलता मिलेगी

मेष : आज आपका आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा और कार्यों में सफलता मिलेगी. सामाजिक और पारिवारिक कार्यों में आपका मन लगा रहेगा.
शुभ अंक: 9, शुभ रंग: लाल

वृषभ राशि वाले अनावश्यक खर्चों से बचें

वृषभ : आज आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, लेकिन अनावश्यक खर्चों से बचें. मानसिक तनाव से बचने के लिए योग और ध्यान करें.
शुभ अंक: 6, शुभ रंग: गुलाबी

मिथुन राशि के जातकों के लिए दिन व्यस्तता भरा हो सकता है

मिथुन : आज आपका दिन व्यस्तता भरा हो सकता है. नौकरी में तरक्की के योग हैं, लेकिन कार्यों को समय पर पूरा करने का दबाव रहेगा.
शुभ अंक: 5, शुभ रंग: हरा

कर्क राशि वालों के घर में सुख-शांति का माहौल रहेगा

कर्क : आज पारिवारिक समस्याओं का समाधान होगा और घर में सुख-शांति का माहौल रहेगा. कार्यक्षेत्र में मेहनत के अच्छे परिणाम मिलेंगे.
शुभ अंक: 2,शुभ रंग: सफेद

सिंह राशि वाले आत्मविश्वास से काम करें

सिंह : आज का दिन आपके लिए नए अवसर लेकर आएगा. व्यापार और नौकरी में उन्नति के संकेत हैं. आत्मविश्वास से काम करें.
शुभ अंक: 1, शुभ रंग: सुनहरा

कन्या राशि वाले स्वास्थ्य का ध्यान रखें

कन्या : आज आपको अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखने की आवश्यकता है. धन लाभ के योग हैं, लेकिन खर्चों पर नियंत्रण रखें.
शुभ अंक: 7, शुभ रंग: नीला

तुला राशि वालों को साझेदारी में लाभ हो सकता है

तुला : आज का दिन आपके लिए शुभ है. साझेदारी में लाभ हो सकता है. किसी खास से मुलाकात का योग है, जो आपके जीवन में बदलाव ला सकती है.
शुभ अंक: 3, शुभ रंग: बैंगनी

वृश्चिक राशि वालों कि आर्थिक स्थिति में सुधार होगा

वृश्चिक : आज आपके व्यापार और नौकरी में सफलता के योग हैं. आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और आप अपने लक्ष्यों को प्राप्त करेंगे.
शुभ अंक: 8, शुभ रंग: लाल

धनु राशि वाले काम में व्यस्त रहेंगे

धनु: आज आप अपने काम में व्यस्त रहेंगे. सामाजिक और आध्यात्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी. आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें.
शुभ अंक: 4
शुभ रंग: पीला

मकर राशि वालों के लिए दिन शांतिपूर्ण रहेगा

मकर : आज का दिन आपके लिए शांतिपूर्ण रहेगा. कार्यों में सफलता मिलेगी और मन प्रसन्न रहेगा. परिवार के साथ समय बिताने का योग है.
शुभ अंक: 10, शुभ रंग: ग्रे

कुंभ राशि वालों को नए अवसर मिलेंगे

कुंभ : आज आपको करियर में नए अवसर मिल सकते हैं. मित्रों के साथ समय बिताना सुखद रहेगा. आर्थिक मामलों में वृद्धि के संकेत हैं.
शुभ अंक: 11,शुभ रंग: आसमानी

मीन राशि वालों की आध्यात्मिकता की ओर रुचि बढ़ेगी

मीन : आज आपका मन शांत रहेगा. आध्यात्मिकता की ओर रुचि बढ़ेगी. पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा और स्वास्थ्य में सुधार होगा.
शुभ अंक: 12,शुभ रंग: नारंगी

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें