26.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

Chandrayaan 3 के लिए ISRO अध्यक्ष सोमनाथ को मिला IAF विश्व अंतरिक्ष पुरस्कार

ISRO Chairman S Somanath Honored for Chandrayaan-3: अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष यात्री महासंघ (आईएएफ) के अनुसार, इसरो का चंद्रयान-3 मिशन वैज्ञानिक जिज्ञासा और लागत प्रभावी इंजीनियरिंग के तालमेल का उदाहरण है, जो उत्कृष्टता के प्रति भारत की प्रतिबद्धता और अंतरिक्ष अन्वेषण द्वारा मानवता को प्रदान की जाने वाली विशाल क्षमता का प्रतीक है.

ISRO Chairman S Somanath Honored for Chandrayaan-3, receives IAF World Space Award: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के अध्यक्ष एस सोमनाथ को अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष यात्री महासंघ (आईएएफ) का प्रतिष्ठित विश्व अंतरिक्ष पुरस्कार से सम्मानित किया गया है. उन्हें यह पुरस्कार चंद्रयान-3 की उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए मिला है.

इसरो ने अपने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि यह मान्यता अंतरिक्ष अन्वेषण में भारत के योगदान का जश्न मनाती है. मिलान (इटली) में जश्न चल रहा है, क्योंकि हम नई सीमाओं के लिए प्रयास जारी रखे हुए हैं. गौरतलब है कि चंद्रयान-3 को पिछले वर्ष 6 जुलाई को श्रीहरिकोटा अंतरिक्ष केंद्र से प्रक्षेपित किया गया था और इसने 23 अगस्त को दक्षिणी ध्रुव के निकट सफलतापूर्वक लैंडिंग की थी.

अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष यात्री महासंघ (आईएएफ) के अनुसार, इसरो का चंद्रयान-3 मिशन वैज्ञानिक जिज्ञासा और लागत प्रभावी इंजीनियरिंग के तालमेल का उदाहरण है, जो उत्कृष्टता के प्रति भारत की प्रतिबद्धता और अंतरिक्ष अन्वेषण द्वारा मानवता को प्रदान की जाने वाली विशाल क्षमता का प्रतीक है.

चंद्रमा की संरचना और भूविज्ञान के पहले से अनदेखे पहलुओं को तेजी से उजागर करते हुए, यह मिशन इनोवेशन के लिए एक वैश्विक प्रमाण के रूप में खड़ा है. भारतीय वायुसेना ने एक बयान में कहा कि ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए, चंद्रयान-3 चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के पास उतरने वाला पहला मिशन बन गया है, जो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आकांक्षा और तकनीकी कौशल, दोनों को प्रदर्शित करता है.

एस. सोमनाथ एक भारतीय एयरोस्पेस इंजीनियर और रॉकेट तकनीशियन हैं. जनवरी 2022 में के. सिवन के बाद सोमनाथ भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के अध्यक्ष चुने गए. इससे पहले, सोमनाथ ने विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र के निदेशक और तिरुवनंतपुरम में तरल प्रणोदन प्रणाली केंद्र के निदेशक के रूप में भी अपनी सेवाएं दी हैं.

Chandrayaan-3 : जानें चंद्रयान-3 से जुड़ी वो हर खास बात, जो जानना चाहते हैं आप

Chandrayaan-3 की सॉफ्ट लैंडिंग सफल; चांद से आया पहला संदेश, लैंडर बोला- ‘मैं मंजिल पर पहुंच गया हूं, और आप भी’

Chandrayaan-3 : चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर ही क्यों उतारा गया चंद्रयान को? ये है बड़ी वजह

चंद्रमा पर जीवन की संभावना के अलावा किन चीजों का पता लगाएगा चंद्रयान-3 ? जानें

Chandrayaan 3 की सफलता पर Google भी चहक उठा, बनाया स्पेशल Doodle

Chandrayaan 3 की लैंडिंग के मौके पर जानिए धरती ‘मां’ से कितने अलग हैं अपने चंदा ‘मामा’?

2023 में Google पर भारत में लोगों ने क्या-क्या सर्च किया? Chandrayaan3 और G20 के साथ पूछे गए ये अजीबोगरीब सवाल

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें