21.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

Kolkata Train News : काली पूजा और दिवाली में चलेंगी विशेष ट्रेनें, जानिए शेड्यूल

Kolkata Train News : कालीपूजा और दिवाली के अवसर पर यात्रियों की सुविधा के लिए सियालदह डिवीजन में अतिरिक्त ईएमयू स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी.

Kolkata Train News : काली पूजा और दिवाली का त्योहार सामने है. काली पूजा और दिवाली के दौरान यात्रियों की संभावित भीड़ को देखते हुए पूर्व रेलवे ने सियालदह डिविजन में 31 अक्तूबर की रात से एक नवंबर की सुबह तक (गुरुवार-शुक्रवार) आठ अतिरिक्त लोकल ट्रेनें चलाने का फैसला लिया है. इन ट्रेनों का ठहराव सभी स्टेशनों पर होगा.

  • सियालदह-डानकुनी लोकल 31 अक्तूबर की रात 11.30 बजे सियालदह से रवाना होकर रात 12.15 बजे डानकुनी पहुंचेगी और यही ट्रेन रात 12.25 बजे डानकुनी से रवाना होकर रात 1.05 बजे सियालदह पहुंचेगी.
  • सियालदह-बारासात-सियालदह लोकल रात 12.10 बजे सियालदह से रवाना होकर 11.55 बजे बारासात पहुंचेगी और रात 1.10 बजे बारासात से रवाना होकर रात 1.55 बजे सियालदह पहुंचेगी.
  • सियालदह-राणाघाट लोकल रात 12:40 बजे सियालदह से रवाना होकर रात 2.30 बजे रानाघाट पहुंचेगी और रात 11.45 बजे रानाघाट से रवाना होकर रात 1.40 बजे सियालदह पहुंचेगी.
  • सियालदह-बारुईपुर-सियालदह लोकल रात 12.30 बजे सियालदह से रवाना होकर रात 1.15 बजे बारुईपुर पहुंचेगी और रात 1.25 बजे बारुईपुर से रवाना होकर रात 2.10 बजे सियालदह पहुंचेगी.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें