28.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

Jharkhand Assembly Election: आजादी के 75 साल बाद भी नहीं टूटा मां और बेटी के नाम दर्ज यह अनोखा रिकॉर्ड, जानिए क्या है

सुमति उरांव पहली महिला सांसद थीं और उनकी बेटी गीताश्री उरांव विधायक हैं. मां-बेटी ने सांसद व विधायक बनने का जो रिकॉर्ड बनाया है, उसे आज तक कोई नहीं तोड़ पाया. सुमति उरांव कांग्रेस के टिकट पर तीन बार (1982, 1984 व 1989) लोहरदगा संसदीय सीट से सांसद बनीं.

Sumati Oraon|Geetashri Oraon|Jharkhand Assembly Election| गुमला: जिले की पहली महिला सांसद सुमति उरांव थीं और विधायक उनकी बेटी गीताश्री उरांव हैं. मां-बेटी ने सांसद व विधायक बनने का जो रिकॉर्ड बनाया है, उसे आज तक कोई नहीं तोड़ पाया. सुमति उरांव कांग्रेस के टिकट पर तीन बार (1982, 1984 व 1989) लोहरदगा संसदीय सीट से सांसद बनीं. इधर, मां व पिता की विरासत को आगे बढ़ाते हुए गीताश्री उरांव राजनीति में आयीं. उन्होंने वर्ष 2009 के चुनाव में सिसई विधानसभा सीट से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा और जीत दर्ज की. गीताश्री उरांव के बाद कोई दूसरी महिला अब तक यहां से विधायक नहीं बन पायी है. सिसई व गुमला विधानसभा सीट से किसी बड़ी पार्टी ने महिला उम्मीदवार को चुनाव में भी नहीं उतारा.

सुमति उरांव उस समय चुनाव में आयीं, जब कांग्रेस पार्टी को उनकी जरूरत थी. क्योंकि, आठ दिसंबर 1981 को हृदय गति रुकने से छोटानागपुर का काला हीरा के नाम से प्रसिद्ध कार्तिक उरांव का निधन हो गया था. कार्तिक उरांव अपने जमाने में कांग्रेस का चेहरा हुआ करते थे. उनके निधन के बाद कांग्रेस ने उनकी पत्नी सुमति उरांव को 1982 के चुनाव में उतारा. सुमति उरांव चुनाव जीत गयी. इसके बाद 1984 और 1989 में भी सुमति लोहरदगा सीट से सांसद चुनी गयी थीं. सुमति उरांव के बाद कोई दूसरी महिला लोहरदगा से सांसद नहीं बनीं. न ही किसी राष्ट्रीय पार्टी ने महिला को उम्मीदवार बनाया.

झारखंड विधानसभा चुनाव की खबरें यहां पढ़ें

सिसई से अब तक के विधायक

वर्ष नाम पार्टी
1952 बलिया भगत जेएचपी
1957 कृपा उरांव जेएचपी
1962 सीताराम भगतस्वतंत्र
1967 एस भगत कांग्रेस
1969 ललित उरांव भाजपा
1972 सुकरू भगत कांग्रेस
1977 ललित उरांव जेएचपी
1980 बंदी उरांव कांग्रेस
1985 बंदी उरांव कांग्रेस
1990 ललित उरांव भाजपा
1991 बंदी उरांव कांग्रेस
1995 बंदी उरांव कांग्रेस
2000 दिनेश उरांव भाजपा
2005 समीर उरांव भाजपा
2009 गीताश्री उरांव कांग्रेस
2014 दिनेश उरांव भाजपा
2019 जिग्गा सुसारन झामुमो

गुमला विधानसभा के विधायक

वर्षनाम पार्टी
1951 सुकरू उरांव जेएचपी
1957सुकरू उरांव जेएचपी
1962 पुनई उरांव जेपी
1967 रोपना उरांव जनसंघ
1969रोपना उरांव जनसंघ
1972 बैरागी उरांव कांग्रेस
1977 जयराम उरांव निर्दलीय
1980 बैरागी उरांव कांग्रेस
1985 बैरागी उरांव कांग्रेस
1990 जीतवाहन भाजपा
1995 बेरनार्ड मिंज झामुमो
2000 सुदर्शन भगत भाजपा
2005 भूषण तिर्की झामुमो
2009 कमलेश उरांव भाजपा
2014 शिवशंकर उरांव भाजपा
2019 भूषण तिर्की झामुमो

बिशुनपुर विधानसभा के विधायक

वर्ष नाम पार्टी
1977 कार्तिक उरांव कांग्रेस
1980 भुखला भगत कांग्रेस
1985भुखला भगत कांग्रेस
1990 रमेश उरांव भाजपा
1995भुखला भगतकांग्रेस
2000 चंद्रेश उरांव भाजपा
2005चंद्रेश उरांव भाजपा
2009 चमरा लिंडाआरएकेएपी
2014चमरा लिंडाझामुमो
2019 चमरा लिंडा झामुमो

Read Also: Jharkhand Assembly Election 2024: बागियों के मैदान में डटे रहने से चुनावी हलचल तेज, बिगड़ सकता है खेल

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें