15.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

पूर्व विधायक विश्वनाथ सिंह का निधन अपूर्णीय क्षति: तारिक

पूर्व विधायक विश्वनाथ सिंह का निधन अपूर्णीय क्षति: तारिक

कटिहार सांसद तारिक अनवर ने मनिहारी विधानसभा के पूर्व विधायक विश्वनाथ सिंह के निधन पर पर गहरा दुःख प्रकट किया है. सांसद ने शोक संदेश में कहा कि स्व विश्वनाथ सिंह एक कुशल राजनेता एवं समाजसेवी थे. उनका व्यक्तित्व काफी लोकप्रिय था. ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे. जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनील कुमार यादव ने भी स्व विश्वनाथ सिंह के निधन पर गहरा दुःख जताते हुए कहा कि इनका निधन राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र मे अपूरणीय क्षति है. कांग्रेस के पूर्व विधायक सत्यनारायण प्रसाद, कोढ़ा के पूर्व विधायक, सुनीता देवी, दिलीप विश्वास, संजय कुमार सिंह, संजय सिंह, शंकर सिंह, बिमल सिंह बेगानी, शंभू शरण गुप्ता, पंकज कुमार तमाखुवाला, प्रहलाद गुप्ता, शाहनवाज खान, शंकर साह, ऐनुल अंसारी, अल्तमश दीवान, पुतुल सिंह, रिंकू मिश्रा, सऊद मुखिया, राम प्रसाद सिंह कुशवाहा, राज आनंद सिंह, नवीन खंडेलिया, पंचानंद नायक, मेजर जमाल आदि नेताओं ने भी स्व विश्वनाथ सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें