Mangol Puri Assembly Election Result 2025: मंगोल पुरी में कमल खिल गया है. बीजेपी ने यहां से बड़ी जीत दर्ज की है. पार्टी प्रत्याशी राम कुमार चौहान ने 6255 वोटों से आम आदमी पार्टी उम्मीदवार को हरा दिया है. बीजेपी उम्मीदवार राज कुमार चौहान को कुल 62007 वोट मिले. वहीं, आप प्रत्याशी धर्म रक्षक उर्फ राकेश जाटव को 55752 वोट मिले.
मंगोल पुरी सीट से लड़ रहे उम्मीदवारों की सूची
उम्मीदवार | पार्टी | वोट |
धर्म रक्षक उर्फ राकेश जाटव | आप | हारे |
राज कुमार चौहान | बीजेपी | जीते |
हनुमान सहाय उर्फ हनुमान चौहान | कांग्रेस | हारे |
मुकेश कुमार | Bahujan Samaj Party | हारे |
खिलखिलाकर | Bahujan Shoshit Samaj Sangharsh Samta Party | हारे |
जय भगवान | Independent | हारे |
मंगोल पुरी विधानसभा चुनाव परिणाम 2020
2020 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में मंगोल पुरी सीट से आप की राखी बिड़ला ने 74,154 वोटों के साथ सीट जीती थी. बीजेपी के उम्मीदवार करम सिंह कर्मा को 44,038 वोट मिले, जबकि कांग्रेस के उम्मीदवार राजेश लिलोठिया को 4,073 वोट मिले थे.
मंगोल पुरी विधानसभा चुनाव परिणाम 2015
2015 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में भी मंगोल पुरी सीट से आप की राखी बिड़ला 60,534 वोट हासिल करके विजयी हुई थीं. इस चुनाव में कांग्रेस के उम्मीदवार राज कुमार चौहान को 37,835 वोट मिले थे जबकि बीजेपी के उम्मीदवार सुरजीत कुमार को 27,889 वोट मिले थे.