25.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

हड़ताल पर गये विभूतिपुर के जनवितरण विक्रेता

प्रखंड कॉलोनी परिसर में जन वितरण प्रणाली विक्रेताओं की बैठक हुई. इसमें आठ सूत्री मांगों को लेकर पटना में किये जा रहे भूख हड़ताल का समर्थन किया गया.

विभूतिपुर : प्रखंड कॉलोनी परिसर में जन वितरण प्रणाली विक्रेताओं की बैठक हुई. इसमें आठ सूत्री मांगों को लेकर पटना में किये जा रहे भूख हड़ताल का समर्थन किया गया. अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष चंद्रदेव प्रसाद सिंह ने की. संचालन उपाध्यक्ष राम पदारथ यादव ने किया. इसमें सर्वसम्मति से विक्रेताओं ने अपना-अपना पॉश मशीन बंद कर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की घोषणा की. एक स्वर में कहा गया कि जब तक मांगें पूरी नहीं होगी अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रहेगा. इसके बाद प्रखंड अध्यक्ष चंद्रदेव प्रसाद सिंह ने प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी को इसकी जानकारी दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें