Bokaro News : रविवार की सुबह स्टील सिटी बोकारो में बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक दौड़ते दिखे. मौका था बोकारो स्टील प्लांट प्रबंधन की ओर से आयोजित हाफ मैराथन का. शुरुआत सेक्टर चार स्थित मोहन कुमार मंगलम स्टेडियम से हुई. हाफ मैराथन में बच्चे-बुजुर्गों व युवाओं के साथ महिलाओं ने उत्साह से भाग लिया. इसमें दिव्यांगों से लेकर बुजुर्गों तक ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया. हाफ मैराथन में जब हजारों लोग जोश और उत्साह के साथ दौड़े तो नजारा देखते ही बना. ऐसा लग रहा था जैसे पूरा शहर कदम से कदम मिला रहा हो. दौड़ में मां के साथ बेटी तो दादा के साथ पौत्री भी दौड़ी. इसमें बीएसएल अधिकारियों के साथ-साथ बोकारोवासी काफी सक्रिय नजर आये. 21 किमी की दौड़ में पुरुष वर्ग में प्रिंसराज यादव व महिला पूजा सिंह विजेता बनी.
सुबह 6 से 11 बजे तक चार प्रमुख मार्ग थे पांच घंटे के लिए बंद :
सुबह 6 से 11 बजे तक चार प्रमुख मार्गों को मैराथन के लिए पांच घंटे के लिए बंद कर दिया गया. इस वर्ष हाफ मैराथन में भाग लेने के लिए 5,295 धावकों ने पंजीकरण कराया. इनमें लगभग 1300 प्रतिभागी देश के विभिन्न राज्यों के शामिल थे. हाफ मैराथन में 21 किलोमीटर, 10 किलोमीटर व पांच किलोमीटर का दौड़ आयोजित की गयी. वहीं, 2 किलोमीटर का हॉफ मैराथन दिव्यांगों के लिए हुआ.सभी रूटों पर एंबुलेंस और पानी आदि की थी व्यवस्था :
दौड़ के लिए निर्धारित सभी रूटों में एंबुलेंस सहित पानी आदि की व्यवस्था की गयी थी. जगह-जगह काफी संख्या में वालंटियर तैनात थे. प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र के साथ नकद पुरस्कार भी प्रदान किया गया. सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये थे. कई रास्तों को ट्रैफिक के लिए शनिवार की शाम से ही बंद कर दिया गया था. इससे शनिवार की शाम से लेकर रविवार को सुबह लगभग बारह बजे तक शहरवासियों को समस्याओं का सामना करना पड़ा. सुबह-सुबहदौड़ लगाने के लिए प्रेरित हुए शहरवासी :
हाफ मैराथन में हिस्सा लेने के लिए अहले सुबह से ही बोकारोवासी सेक्टर चार स्थित स्टेडियम पहुंचने लगे थे. रेस में शामिल होने पहुंचे बोकारो स्टील ऑफिसर्स एसोसिएशन(बोसा) के अध्यक्ष एके सिंह ने कहा : यह अच्छी बात है कि बोकारो में लगातार तीसरे साल नियमित रूप से हाफ मैराथन का आयोजन हो रहा है. इससे लोग सुबह-सुबह दौड़ लगाने के लिए प्रेरित होते हैं और फिर उत्साह के साथ हाफ मैराथन में शामिल हो रहे हैं. बीएसएल को थैंक्स.बोकारो हॉफ मैराथन का परिणाम
पुरुष (21 किमी) टॉप थ्री
01. प्रिंस राज यादव02. कमल कुमार
03. चंद्रदेव यादव40 से 60 वर्ष तक आयु वर्ग (पुरुष)
01. पॉल मैना नगरी02. तपन कुमार महथा
03. संदीप दास40 वर्ष से कम आयु (पुरुष)
01. राकेश महतो02. धनंजय महथा
03. शशिकांत कुमारसीनियर सिटीजन (पुरुष)
01. मधुसूदन महथा02. बीरेंद्र सिंह प्रवर
03. प्रमिला मुखर्जीमहिला (21 किमी)
01. पूजा सिंह02. अमिता दास
03. अन्विता वर्मा40 से 60 वर्ष तक आयु (महिला)
01. मानवी प्रदिप्ता02. नीतू सिंह
03. सर्निष्ठा धर40 वर्ष से कम आयु (महिला)
01. इंद्रारानी कुमारी02. सकरो बेसरा
03. तनुजा कुमारी40 से 60 वर्ष (महिला 10 किमी)
01. लक्ष्मी कुमारी02. पुष्पाजंलि कुमारी
03. अनामिका झा40 वर्ष से कम आयु (महिला)
01. सुमन कुमारी02. शीतल कुमारी
03. एन बरलासीनियर सिटीजन (महिला)
01. अंजलि02. पी देवी
40 से 60 वर्ष आयु (पुरुष)01. सतीश चौरसिया
02. प्रमोद यादव03. मनीष कुमार
40 वर्ष से आयु कम -(पुरुष)01. अभिषेक यादव
02. टिंकू कुमार03. जानकी कुमार साह
सीनियर सिटीजन मेल01. अजय कुमार शर्मा
02. पंकज शरण03. बासुदेव राय
40 से 60 वर्ष तक आयु (महिला 5 किमी)01. नितिशा मुखर्जी
02. रितु ग्रेस बरला03. आशा किरण
40 वर्ष से कम आयु (महिला)01. ममता कुमारी
02. रेशमा कुमारी03. अनिका आनंद
सीनियर सिटीजन (महिला)01. राधा रानी सिंह
02. जयंती राय03. पुष्पा सिंह
40 से 60 वर्ष तक आयु (पुरुष)01. धीरज कुमार
02. विकास कुमार03. मुकेश कुमार
40 वर्ष से कम आयु (पुरुष)01. विशाल वर्मा
02. विजय राय03. विराट कुमार राय
सीनियर सिटीजन (पुरुष)01. अनिल महथा
02. लक्खी चंद्र राम03. राजेश कुमार सिंह
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है