31.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

Gujarat Election Results: 44 रेड अलर्ट विधानसभा क्षेत्र में 37 भाजपा उम्मीदवार जीते, देखें पूरी लिस्ट

Gujarat Election Results: इन 44 सीटों पर सबसे ज्यादा 24 दागी उम्मीदवार खुद को कट्टर ईमानदार और बेदाग पार्टी बताने वाली अरविंद केजरीवाल की पार्टी आम आदमी पार्टी (आप) ने उतारे थे. कांग्रेस ने ऐसे 22 लोगों को टिकट दिये, जिन्होंने अपने घोषणा पत्र में बताया कि उनके खिलाफ गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं.

Gujarat Election Results: गुजरात विधानसभा चुनाव में 44 विधानसभा क्षेत्रों को रेड अलर्ट क्षेत्र घोषित किया गया था. इनमें से 37 सीटों पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की है. कांग्रेस के 4, आम आदमी पार्टी के एक, समाजवादी पार्टी के एक और एक निर्दलीय उम्मीदवार भी ऐसे हैं, जो रेड अलर्ट क्षेत्र से जीतकर विधानसभा में प्रवेश करने वाले हैं.

रेड अलर्ट सीटों पर सबसे ज्यादा दागी उम्मीदवार AAP के

इन 44 सीटों पर सबसे ज्यादा 24 दागी उम्मीदवार खुद को कट्टर ईमानदार और बेदाग पार्टी बताने वाली अरविंद केजरीवाल की पार्टी आम आदमी पार्टी (आप) ने उतारे थे. कांग्रेस ने ऐसे 22 लोगों को टिकट दिये, जिन्होंने अपने घोषणा पत्र में बताया कि उनके खिलाफ गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं. वहीं, भारतीय जनता पार्टी ने ऐसे 13 लोगों को टिकट दिया था. 73 निर्दलीय उम्मीवार थे, जिन्होंने पर्चा भरा था.

Also Read: गुजरात में भाजपा ने इतिहास रचा, हिमाचल में कुम्हलाया ‘कमल’, जानें BJP को कहां-कितने वोट मिले
भेजलपुर 59 हजारसे अधिक वोटों से जीते अमित ठक्कर

भेजलपुर में अमित ठक्कर 59,651 वोट के अंतर से जीते हैं, जबकि राजकोट पूर्व में उदय कांकड़ 28,635 वोट के अंतर से जीत गये हैं. लाठी विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के जनकभाई तलाविया ने कांग्रेस के वीरजीभाई ठुम्मर को 29,274 वोटों के अंतर से हरा दिया. सूरत के करंज सीट पर प्रवीणभाई पुंजा भाई मालम ने कांग्रेस के हीराभाई अर्जनभाई जोटवा को 4,208 वोट से पराजित किया है. यहां भाजपा के साथ-साथ कांग्रेस के उम्मीदवार ने भी आपराधिक मामलों की घोषणा की थी.

धनेड़ा सीट पर थे 4-4 दागी उम्मीदवार

बनासकांठा के धनेड़ा विधानसभा सीट पर भाजपा और कांग्रेस समेत 4 उम्मीदवार ऐसे थे, जिन्होंने अपने ऊपर आपराधिक मुकदमे की जानकारी चुनाव आयोग को दी थी. यहां निर्दलीय प्रत्याशी मावजीभाई मगनभाई देसाई ने भाजपा के भगवानभाई हजभाई पटेल को 35,696 मतों के अंतर से मात दे दी.

Also Read: रिकॉर्ड वोट से जीते गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्रभाई रजनीकांत पटेल, ये लोग एक लाख से अधिक वोटों से जीते
डेड़ियापाड़ा में जीता आम आदमी पार्टी का दागी उम्मीदवार

नर्मदा जिला में अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित डेड़ियापाड़ा विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार चैतरभाई दामजीभाई वासव ने भाजपा के हितेश कुमार देवीभाई वसाया को 40 हजार से अधिक मतों के अंतर से पराजित कर दिया. पोरबंदर जिला के कुटियाना विधानसभा क्षेत्र में समाजवादी पार्टी (सपा) के उम्मीदवार को जीत मिली है. सपा के कंधलभाई सरमनभाई जडेजा ने भाजपा की धेलीबेन मालदीबेन ओडेडरा को 26,712 वोट से हरा दिया.

अमदाबाद जिला की 8 सीटें थी रेड अलर्ट सीट

अहमदाबाद जिला की सबसे ज्यादा 8 सीटों को निर्वाचन आयोग ने रेड अलर्ट कांस्टिट्वेंशी घोषित किया था. यहां से जो लोग चुने गये हैं, उनमें से दो कांग्रेस के नेता हैं, जबकि बाकी के 6 भाजपा नेताओं ने जीत दर्ज की है. इनमें से 5 के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज हैं. भाजपा ने अहमदाबाद जिला की सभी 8 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे थे.

Bhavnagar West JITENDRABHAI SAVAJIBHAI VAGHANI (JITU VAGHANI) Bharatiya Janata Party KISHORSINH KUMBHAJIBHAI GOHIL (K. K. GOHIL) Indian National Congress 41922 Result Declared
Bapunagar Dineshsinh Rajendrasinh Kushwaha Bharatiya Janata Party Himmatsinh Patel Indian National Congress 12070 Result Declared
Bhavnagar East SEJALBEN RAJIVKUMAR PANDYA Bharatiya Janata Party BALDEV MAVJIBHAI SOLANKI Indian National Congress 62554 Result Declared
Borsad Solanki Ramanbhai Bhikhabhai Bharatiya Janata Party Parmar Rajendrasinh Dhirsinh Indian National Congress 11165 Result Declared
Choryasi SANDIP DESAI Bharatiya Janata Party PRAKASHBHAI VINODBHAI CONTRACTOR Aam Aadmi Party 186418 Result Declared
Danilimda Shailesh Manubhai Parmar Indian National Congress Nareshbhai Shankarbhai Vyas( Satish Vyas) Bharatiya Janata Party 13487 Result Declared
Dediapada Chaitarbhai Damjibhai Vasava Aam Aadmi Party Hiteshkumar Devjibhai Vasava Bharatiya Janata Party 40282 Result Declared
Dharampur Arvind Chhotubhai Patel Bharatiya Janata Party Kamleshbhai Ghelabhai Patel Aam Aadmi Party 33327 Result Declared
Dhanera MAVJIBHAI MAGANBHAI DESAI Independent PATEL BHAGVANBHAI HAJABHAI Bharatiya Janata Party 35696 Result Declared
Dwarka Pabubha Virambha Manek Bharatiya Janata Party Ahir Mulubhai Ranmalbhai Kandoriya Indian National Congress 5327 Result Declared
Dhari KAKADIYA JAYSUKHBHAI VALLABHBHAI (KAKADIYA J.V.) Bharatiya Janata Party SATASIYA KANTIBHAI SHAMBHUBHAI Aam Aadmi Party 8717 Result Declared
Jamalpur – Khadia IMRAN KHEDAWALA Indian National Congress BHUSHAN ASHOK BHATT Bharatiya Janata Party 13658 Result Declared
Jamnagar South Akbari Divyeshbhai Ranchhodbhai Bharatiya Janata Party Kathiriya Manojbhai Gordhanbhai Indian National Congress 62697 Result Declared
Jetpur Jayeshbhai Vitthalbhai Radadiya Bharatiya Janata Party Rohitbhai Vinubhai Bhuva Aam Aadmi Party 76926 Result Declared
Ellisbridge Amit Shah Bharatiya Janata Party Bhikhubhai Hargovindbhai Dave (Bhikhu Dave -108) Indian National Congress 104796 Result Declared
Anand YOGESH R. PATEL (BAPJI) Bharatiya Janata Party KANTIBHAI SODHA PARMAR (BHAGAT) Indian National Congress 41623 Result Declared
Kalol THAKOR LAXMANJI PUNJAJI (BAKAJI) Bharatiya Janata Party BALDEVJI CHANDUJI THAKOR Indian National Congress 5733 Result Declared
Kalol FATESINH VAKHATSINH CHAUHAN Bharatiya Janata Party PRABHATSINH PRATAPSINH CHAUHAN Indian National Congress 115679 Result in Progress
Limbayat Sangitaben Rajendra Patil Bharatiya Janata Party Pankajbhai Tayade Aam Aadmi Party 58009 Result in Progress
Limbdi KIRITSINH JITUBHA RANA Bharatiya Janata Party MAYURBHAI MERABHAI SAKARIYA Aam Aadmi Party 23146 Result Declared
Lathi JANAKBHAI TALAVIYA Bharatiya Janata Party VIRJIBHAI THUMMAR Indian National Congress 29274 Result Declared
Kutiyana Kandhalbhai Sarmanbhai Jadeja Samajwadi Party Dheliben Maldebhai Odedara Bharatiya Janata Party 26712 Result Declared
Karanj PRAVINBHAI MANJIBHAI GHOGHARI Bharatiya Janata Party MANOJ SORATHIYA Aam Aadmi Party 35974 Result Declared
Keshod DEVABHAI PUNJABHAI MALAM Bharatiya Janata Party HIRABHAI ARJANBHAI JOTVA Indian National Congress 4208 Result Declared
Kamrej PRAFUL PANSHERIYA Bharatiya Janata Party RAM DHADUK Aam Aadmi Party 74697 Result Declared
Halol JAYDRATHSINHJI PARMAR Bharatiya Janata Party RAMCHANDRA BARIA Independent 42705 Result Declared
Akota Chaitanya Makarandbhai Desai Bharatiya Janata Party Rutvij Dilipbhai Joshi Indian National Congress 77753 Result Declared
Asarwa Darshna M. Vaghela Bharatiya Janata Party Vipul Parmar Indian National Congress 54173 Result Declared
Vejalpur AMIT THAKER Bharatiya Janata Party RAJENDRA PATEL (RAJUBHAI MAKARABA) Indian National Congress 59651 Result in Progress
Vagra ARUNSINH AJITSINH RANA Bharatiya Janata Party SULEMAN PATEL Indian National Congress 13452 Result Declared
Udhna MANUBHAI M. PATEL (FOGWA) Bharatiya Janata Party DHANSUKHBHAI BHAGVATIPRASAD RAJPUT Indian National Congress 69896 Result Declared
Umreth Govindbhai Raijibhai Parmar Bharatiya Janata Party Jayant Patel(Boskey) Nationalist Congress Party 26717 Result Declared
Tharad SHANKARBHAI LAGDHIRBHAI CHAUDHARY Bharatiya Janata Party GULABSINH PIRABHAI RAJPUT Indian National Congress 26506 Result Declared
Talaja GAUTAMBHAI GOPABHAI CHAUHAN Bharatiya Janata Party KANUBHAI MATHURAMBHAI BARAIYA (KANUBHAI BARAIYA) Indian National Congress 43306 Result Declared
Thakkarbapa Nagar Kanchanben Vinubhai Radadiya Bharatiya Janata Party Vijaykumar C. Brahmabhatt (Vijay Barot) Indian National Congress 63799 Result Declared
Sanand KANUBHAI KARAMSHIBHAI PATEL Bharatiya Janata Party PATEL RAMESHBHAI BALABHAI Indian National Congress 35369 Result Declared
Surat East ARVIND SHANTILAL RANA Bharatiya Janata Party ASLAM FIROZBHAI CYCLEWALA Indian National Congress 14017 Result Declared
Rapar VIRENDRASINH BAHADURSINH JADEJA Bharatiya Janata Party BHACHUBHAI DHARAMSHI AARETHIYA Indian National Congress 577 Result Declared
Rajkot East Uday Kangad Bharatiya Janata Party Indranil Rajguru Indian National Congress 28635 Result Declared
Rajula HIRABHAI ODHAVJIBHAI SOLANKI Bharatiya Janata Party AMBARISHKUMAR JIVABHAI DER Indian National Congress 10463 Result Declared
Porbandar Arjunbhai Devabhai Modhwadia Indian National Congress Babubhai Bhimabhai Bokhiriya Bharatiya Janata Party 8181 Result Declared
Patan KIRITKUMAR CHIMANLAL PATEL Indian National Congress DR. RAJULBEN DESAI Bharatiya Janata Party 17177 Result Declared
Rajkot West DR. DARSHITA SHAH Bharatiya Janata Party KALARIYA MANSUKHBHAI JADAVBHAI Indian National Congress 105975 Result Declared

अहमदाबाद की 8 विधानसभा सीटें और दागी उम्मीदवार

सानंद में भाजपा के कानुभाई करमशीभाई पटेल ने कांग्रेस के रमेशभाई बालाभाई पटेल को 35,369 मतों के अंतर से हराया. जमालपुर खड़िया विधानसभा सीट पर कांग्रेस के इमरान खेड़ावाला ने भाजपा के भूषण अशोक भट्ट को 13,658 वोटों से मात दे दी. वहीं एलिसब्रिज विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के अमित शाह ने अपने निटकतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के भीकूभाई हरगोविंदभाई दवे को 1,04,796 मतों के विशाल अंतर से हरा दिया है.

Also Read: गुजरात में रिकॉर्डतोड़ जीत के बाद मध्यप्रदेश, राजस्थान समेत इन राज्यों के चुनाव की तैयारी में जुटी भाजपा
दानीलिमडा सीट पर कांग्रेस, भाजपा ने उतारे दागी उम्मीदवार

ठक्करबापा नगर सीट पर भगवा दल की कंचनबेन वीनूभाई रडाडिया ने कांग्रेस के विजय कुमार सी ब्रह्मभट्ट उर्फविजय बरोट को 63,799 वोट से हरा दिया है. दानीलिमडा (एससी) विधानसभा सीट पर कांग्रेस के शैलेश मनुभाई परमार ने भाजपा के नरेशभाई शंकरभाई व्यास उर्फ सतीश व्यास को 13,487 वोटों से पराजित कर दिया. यहां के कांग्रेस और भाजपा दोनों उम्मीदवारों ने अपने खिलाफ आपराधिक मुकदमे की घोषणा कर रखी है.

बापूनगर में भाजपा ने कांग्रेस के दागी उम्मीदवार को किया पराजित

बापूनगर विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार दिनेशसिंह राजेंद्रसिंह कुशवाहा ने जीत दर्ज की है. उन्होंने कांग्रेस के हिम्मतसिंह पटेल को 12,070 वोटों से हराया है. हालांकि, कुशवाहा के खिलाफ कोई आपराधिक मुकदमा दर्ज नहीं है. यानी कह सकते हैं कि यहां कांग्रेस के दागी उम्मीदवार को जनता ने नकार दिया.

भेजलपुर में भाजपा और कांग्रेस दोनों ने उतारे थे दागी उम्मीदवार

भेजलपुर में भाजपा और कांग्रेस दोनों ने दागी उम्मीदवार उतारे थे. लेकिन, भाजपा के अमित ठक्कर ने कांग्रेस के राजेंद्र पटेल (राजूभाई मकराबा) को 59,651 वोटों के विशाल अंतर से पराजित कर दिया. वहीं, अुसूचित जाति के लिए आरक्षित असरवा विधानसभा सीट पर भाजपा को जीत मिली है. भाजपा प्रत्याशी दर्शन एम वघेला ने कांग्रेस के विपुल परमार को 54 हजार से अधिक मतों के अंतर से हराया है. कांग्रेस और आप दोनों ने यहां दागी को टिकट दिया था, लेकिन जनता ने उन्हें नकार दिया. भाजपा उम्मीदवार पर कोई आपराधिक मुकदमा दर्ज नहीं है.

लिंबडी विधानसभा सीट पर चुनाव लड़ रहे थे 7 दागी उम्मीदवार

गुजरात की जिन 44 विधानसभा सीटों को रेड अलर्ट विधानसभा क्षेत्र घोषित किया गया था, उनमें से सुरेंद्रनगर जिला की लिंबडी विधानसभा सीट पर 7 दागी उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे थे. अहमदाबाद के सानंद, जमालपुर खड़िया विधानसभा सीट, पाटन जिला के पाटन और सूरत के लिंबायत विधानसभा सीट पर 6-6 दागी उम्मीदवार खड़े थे. आणंद जिला के उमरेठ और भावनगर जिला के भावनगर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में 5-5 दागी चुनाव लड़ रहे थे.

इन सीटों पर 4-4 दागी उम्मीदवार

राजुला,वागरा, जेतपुर (एसटी), एलिसब्रिज, राजकोट दक्षिण, थराड, ठक्करबापा नगर, धरमपुर (एसटी), रापर, दानीलिमडा (एससी), धनेरा, बापूनगर, आणंद, कुटियाना, धारी, करंज और लाठी विधानसभा सीटों पर 4-4 ऐसे उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे थे, जिन्होंने अपने खिलाफ आपराधिक मुकदमे दर्ज होने की जानकारी अपने घोषणा पत्र में दी थी.

इन सीटों पर 3-3 दागी उम्मीदवार

डेड़ियापाड़ा (एसटी), पोरबंदर, कलोल, चोरियासी, जामनगर दक्षिण, राजकोट पश्चिम, उधना, द्वारका, भावनगर पूर्व, अकोटा, बोरसाड, भेजलपुर, अरसवा (एससी), केसोड, कामरेज, तलाजा, महेसणा, हलोल, राजकोट पूर्व और सूरत पूर्व में 3-3 दागी उम्मीदवार मैदान में थे.

क्या होता है रेड अलर्ट विधानसभा

चुनाव के दौरान बहुत से ऐसे उम्मीदवार पर्चा भरते हैं, जिनके खिलाफ अलग-अलग प्रकृति के आपराधिक मामले दर्ज होते हैं. उम्मीदवारों को हलफनामा देकर चुनाव आयोग को यह बताना होता है कि उनके खिलाफ किस प्रकार के मुकदमे दर्ज हैं. अगर एक विधानसभा क्षेत्र में तीन या उससे अधिक ऐसे लोग चुनाव लड़ रहे होते हैं, जिनके खिलाफ आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं, तो चुनाव आयोग ऐसी सीटों को रेड अलर्ट विधानसभा क्षेत्र घोषित कर देता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें