31.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

Railways: रेल यात्रियों के लिए जरूरी सूचना, एक दिसंबर से गोरखपुर-गोमती नगर समेत 32 ट्रेनें रहेंगी रद्द

इंडियन रेलवे ने गोरखपुर-गोमतीनगर सहित पूर्वोत्तर रेलवे रूट पर चलने वाली 32 ट्रेनें 1 दिसंबर 2022 से 28 फरवरी 2023 तक निरस्त कर दी हैं. यह जानकारी मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने दी है. इसके अलावा गोरखपुर से चलने वाली हमसफर एक्सप्रेस सहित 46 गाड़ियों की फेरे भी कम हो जाएंगे.

Gorakhpur News: बदलते मौसम में बढ़ते कोहरे के कारण भारतीय रेलवे को आए दिन ट्रेनों को रद्द करना पड़ रहा है. इस बीच गोरखपुर-गोमतीनगर सहित पूर्वोत्तर रेलवे रूट पर चलने वाली 32 ट्रेनें 1 दिसंबर 2022 से 28 फरवरी 2023 तक निरस्त रहेंगी. यह जानकारी मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने दी है. इसके अलावा गोरखपुर से चलने वाली हमसफर एक्सप्रेस सहित 46 गाड़ियों की फेरे भी कम हो जाएंगे यानी प्रतिदिन चलने वाली ट्रेन इस सप्ताह में 3 से 4 दिन ही चलेंगी.

कम यात्रियों वाली ट्रेनों के कम किए फेरे

ठंड के मौसम में दैनिक कठिनाइयों के चलते ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहता है. इसके अलावा कुछ ट्रेनों में यात्रियों की संख्या भी कम हो जाती है. साथ ही कोहरे के चलते दिखाई कम देने की वजह से ट्रेन लेट हो जाती हैं, जिसके चलते ट्रेनों का समय भी गड़बड़ हो जाता है. ऐसे में रेल प्रशासन ने कम यात्रियों वाली ट्रेनों को निरस्त या उनके फेरे कम किए हैं. जिससे ट्रेनों का संचालन निर्बाध गति से और समय से हो सके.

इंडियन रेलवे ने इन ट्रेनों को किया रद्द

बनारस से चलने वाली ट्रेन संख्या 12538 बनारस-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस 05, 07, 12, 14, 19, 21, 26 और 28 दिसम्बर, 2022. इसके अलावा 02, 04, 09, 11, 16, 18, 23, 25, 30 जनवरी और 01, 06, 08, 13, 15, 20, 22 एवं 27 फरवरी, 2023 तक निरस्त रहेगी. इसके अलावा मुजफ्फरपुर से 05, 07, 12, 14, 19, 21, 26, 28 दिसम्बर, 2022 एवं 02, 04, 09, 11, 16, 18, 23, 25, 30 जनवरी तथा 01, 06, 08, 13, 15, 20, 22 एवं 27 फरवरी, 2023 को चलने वाली 12537 मुजफ्फरपुर-बनारस एक्सप्रेस निरस्त रहेगी.

इंडियन रेलवे ने इन ट्रेनों को किया रद्द

  • गोरखपुर से 01 दिसम्बर, 2022 से 28 फरवरी, 2023 तक चलने वाली 15129 गोरखपुर-वाराणसी सिटी एक्सप्रेस निरस्त रहेगी.

  • वाराणसी सिटी से 01 दिसम्बर, 2022 से 28 फरवरी, 2023 तक चलने वाली 15130 वाराणसी सिटी-गोरखपुर एक्सप्रेस निरस्त रहेगी.

  • गोरखपुर से 01 दिसम्बर, 2022 से 28 फरवरी, 2023 तक चलने वाली 15081 गोरखपुर-गोमतीनगर एक्सप्रेस निरस्त रहेगी.

  • गोमतीनगर से 01 दिसम्बर, 2022 से 28 फरवरी, 2023 तक चलने वाली 15082 गोमतीनगर-गोरखपुर एक्सप्रेस निरस्त रहेगी.

  • लखनऊ जं से 01 दिसम्बर, 2022 से 28 फरवरी, 2023 तक चलने वाली 12583 लखनऊ जं.-आनन्द विहार टर्मिनस एक्सप्रेस निरस्त रहेगी.

  • आनन्द विहार टर्मिनस से 01 दिसम्बर, 2022 से 28 फरवरी, 2023 तक चलने वाली 12584 आनन्द विहार टर्मिनस-लखनऊ जं. एक्सप्रेस निरस्त रहेगी.

  • आनन्द विहार टर्मिनस से 01 दिसम्बर, 2022 से 28 फरवरी, 2023 तक चलने वाली 14006 आनन्द विहार टर्मिनस-सीतामढ़ी एक्सप्रेस निरस्त रहेगी.

  • सीतामढ़ी से 03 दिसम्बर, 2022 से 02 मार्च, 2023 तक चलने वाली 14005 सीतामढ़ी-आनन्द विहार टर्मिनस एक्सप्रेस निरस्त रहेगी.

इंडियन रेलवे ने इन ट्रेनों को किया रद्द

  • अमृतसर से 01 दिसम्बर, 2022 से 28 फरवरी, 2023 तक चलने वाली 14674 अमृतसर-जयनगर एक्सप्रेस निरस्त रहेगी.

  • जयनगर से 03 दिसम्बर, 2022 से 02 मार्च, 2023 तक चलने वाली 14673 जयनगर-अमृतसर एक्सप्रेस निरस्त रहेगी.

  • डिब्रूगढ़ से 02 दिसम्बर, 2022 से 27 फरवरी, 2023 तक चलने वाली 15903 डिब्रूगढ़-चंडीगढ़ एक्सप्रेस निरस्त रहेगी.

  • चंडीगढ़ से 04 दिसम्बर, 2022 से 01 मार्च, 2023 तक चलने वाली 15904 चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस निरस्त रहेगी.

  • कामख्या से 01 दिसम्बर, 2022 से 23 फरवरी, 2023 तक चलने वाली 15621 कामख्या-आनन्द विहार टर्मिनस एक्सप्रेस निरस्त रहेगी.

  • आनन्द विहार टर्मिनस से 02 दिसम्बर, 2022 से 24 फरवरी, 2023 तक चलने वाली 15622 आनन्द विहार टर्मिनस-कामख्या विहार एक्सप्रेस निरस्त रहेगी.

  • बनमनखीं से 03 दिसम्बर, 2022 से 02 मार्च, 2023 तक चलने वाली 14617 बनमनखीं-अमृतसर एक्सप्रेस निरस्त रहेगी.

  • अमृतसर से 01 दिसम्बर, 2022 से 28 फरवरी, 2023 तक चलने वाली 14618 अमृतसर-बनमनखीं एक्सप्रेस निरस्त रहेगी.

इंडियन रेलवे ने इन ट्रेनों को किया रद्द

  • लखनऊ जं. से 01 दिसम्बर, 2022 से 28 फरवरी, 2023 तक चलने वाली 22453 लखनऊ जं.-मेरठ सिटी एक्सप्रेस निरस्त रहेगी.

  • मेरठ सिटी से 02 दिसम्बर, 2022 से 01 मार्च, 2023 तक चलने वाली 22454 मेरठ सिटी-लखनऊ जं. एक्सप्रेस निरस्त रहेगी.

  • वाराणसी से 01 दिसम्बर, 2022 से 28 फरवरी, 2023 तक चलने वाली 14213 वाराणसी-बहराईच एक्सप्रेस निरस्त रहेगी.

  • बहराईच से 02 दिसम्बर, 2022 से 01 मार्च, 2023 तक चलने वाली 14214 बहराईच-वाराणसी एक्सप्रेस निरस्त रहेगी.

  • बनारस से 01 दिसम्बर, 2022 से 28 फरवरी, 2023 तक चलने वाली 14265 बनारस-देहरादून टर्मिनस एक्सप्रेस निरस्त रहेगी.

  • देहरादून से 02 दिसम्बर, 2022 से 01 मार्च, 2023 तक चलने वाली 14266 देहरादून-वाराणसी एक्सप्रेस निरस्त रहेगी.

  • सहरसा से 01 दिसम्बर, 2022 से 26 फरवरी, 2023 तक चलने वाली 12279 सहरसा-आनन्द विहार टर्मिनस एक्सप्रेस निरस्त रहेगी.

  • आनन्द विहार टर्मिनस से 02 दिसम्बर, 2022 से 27 फरवरी, 2023 तक चलने वाली 12280 आनन्द विहार टर्मिनस-सहरसा एक्सप्रेस निरस्त रहेगी.

  • बरौनी से 01 दिसम्बर, 2022 से 28 फरवरी, 2023 तक चलने वाली 15203 बरौनी-लखनऊ जं. एक्सप्रेस निरस्त रहेगी.

  • लखनऊ जं. से 02 दिसम्बर, 2022 से 01 मार्च, 2023 तक चलने वाली 15204 लखनऊ जं.-बरौनी एक्सप्रेस निरस्त रहेगी.

रिपोर्टर– कुमार प्रदीप, गोरखपुर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें