28.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

Chandra Grahan 2022 Time: चंद्र ग्रहण भारत में कितने बजे शुरू होगा, कहां, कब, कैसा आयेगा नजर? डिटेल जानें

Chandra Grahan 2022 Time In India: ज्योतिष के अनुसार चंद्र ग्रहण का सूतक ग्रहण लगने से 9 घंटे पहले शुरू हो जाता है. 8 नवंबर को लगने जा रहे चंद्र ग्रहण का सूतक काल 9 बज कर 21 मिनट से लग जायेगा. ग्रहण से पहले 3 प्रहर का सूतक लग जाता है.

Chandra Grahan 2022 Time In India: चंद्र ग्रहण 8 नवंबर, (Lunar Eclipse 2022 November 8 ) मंगलवार को लगने जा रहा है. यह इस साल का आखिरी चंद्र ग्रहण है जो भारत समेत दुनिया के विभिन्न देशों में नजर आयेगा. चंद्र ग्रहण लगने को वैज्ञानिक रूप से जहां अदभुत खगोलीय घटना मना जाता है वहीं धार्मिक दृष्टिकोण से ग्रहण को अशुभ माना जाता है. जानें साल का आखिरी चंद्र ग्रहण भारत (Lunar Eclipse In India) में कहां-कहां नजर आने वाला है, चंद्र ग्रहण लगने और समाप्त होने का समय क्या है (chandra grahan start and end time) और सूतक काल कितने बजे (chandra grahan 2022 sutak time in india) से शुरू हो जायेगा.

भारत में कितने बजे शुरू होगा चंद्र ग्रहण, कब समाप्त होगा?

भारत में साल का आखिरी चंद्र ग्रहण 08 नवंबर को शाम 5 बजकर 20 मिनट से शुरू होगा और शाम 06 बजकर 20 मिनट पर समाप्त होगा. चंद्र ग्रहण लगने से 9 घंटे पहले इसका सूतक काल शुरू हो जाता है.

8 नवंबर को आपके शहर में कितने बजे लगेगा चंद्र ग्रहण, कब समाप्त होगा?

  • रांची : शाम 5:07 बजे से शाम 6:18 बजे तक

  • पटना : शाम 5:05 बजे से शाम 6:18 बजे तक

  • नई दिल्ली : शाम 5:32 बजे से शाम 6:18 बजे तक

  • कोलकाता : शाम 4:56 बजे से शाम 6:18 बजे तक

  • मुंबई : शाम 6:05 बजे से शाम 6:18 बजे तक

  • रायपुर : शाम 5:25 बजे से शाम 6:18 बजे तक

  • भुवनेश्वर : शाम 5:10 बजे से शाम 6:18 बजे तक

  • जयपुर : शाम 5:41 बजे से शाम 6:18 बजे तक

  • जोधपुर : शाम 5:53 बजे से शाम 6:18 बजे तक

  • ईटानगर : शाम 4:28 बजे से शाम 6:18 बजे तक

  • गुवाहटी : शाम 4:37 बजे से शाम 6:18 बजे तक

  • विशाखापट्टनम : शाम 5:24 बजे से शाम 6:18 बजे तक

  • गंगटोक : शाम 4:48 बजे से शाम 6:18 बजे तक

  • प्रयागराज : शाम 5:18 बजे से शाम 6:18 बजे तक

  • कानपुर : शाम 5:23 बजे से शाम 6:18 बजे तक

  • हरिद्वार : शाम 5:26 बजे से शाम 6:18 बजे तक

  • धर्मशाला : शाम 5:30 बजे से शाम 6:18 बजे तक

  • चंडीगढ़ : शाम 5:31 बजे से शाम 6:18 बजे तक

  • नागपुर : शाम 5:36 बजे से शाम 6:18 बजे तक

  • भोपाल : शाम 5:40 बजे से शाम 6:18 बजे तक

  • चेन्नई : शाम 5:42 बजे से शाम 6:18 बजे तक

  • हैदराबाद : शाम 5:44 बजे से शाम 6:18 बजे तक

  • बेंगलुरु : शाम 5.53 बजे से शाम 6:18 बजे तक

  • नासिक : शाम 5:55 बजे से शाम 6:18 बजे तक

  • अहमदाबाद : शाम 6:00 बजे से शाम 6:18 बजे तक

  • सूरत : शाम 6:02 बजे से शाम 6:18 बजे तक

  • जामनगर : शाम 6:11 बजे से शाम 6:18 बजे तक

  • उज्जैन : शाम 5:47 बजे से शाम 6:18 बजे तक

  • पुणे : शाम 6:01 बजे से शाम 6:18 बजे तक

  • तिरुवनन्तपुरम : शाम 6:02 बजे से शाम 6:18 बजे तक

  • पणजी : शाम 6:06 बजे से शाम 6:18 बजे तक

  • जम्मू : शाम 5:35 बजे से शाम 6:18 बजे तक

कितने बजे लगेगा सूतक? (Chandra Grahan Sutak)

ज्योतिष के अनुसार चंद्र ग्रहण का सूतक ग्रहण लगने से 9 घंटे पहले शुरू हो जाता है. 8 नवंबर को लगने जा रहे चंद्र ग्रहण का सूतक काल 9 बज कर 21 मिनट से लग जायेगा. ग्रहण से पहले 3 प्रहर का सूतक लग जाता है.

भारत में कहां-कहां दिखेगा चंद्र ग्रहण (Where Lunar Eclipse Be Visible In India)

साल का अंतिम चंद्र ग्रहण कल, यानी 08 नवंबर, मंगलवार को लगेगा. विशेषज्ञों के अनुसार यह चंद्र ग्रहण भारत के पूर्वी क्षेत्रों में दिखाई देगा. रांची, पटना, गुवाहाटी, सिलिगुड़ी और कोलकाता के अलावा दिल्ली में भी चंद्र ग्रहण देखा जा सकेगा.

भारत के अलावा इन देशों में दिखेगा चंद्र ग्रहण (Where Llunar Eclipse Be Visible)

08 नवंबर को लगने वाला चंद्र ग्रहण भारत के अलावा उत्तरी/पूर्वी यूरोप, एशिया, ऑस्ट्रेलिया, उत्तरी अमेरिका, दक्षिणी अमेरिका के अधिकांश हिस्से, पेसिफिक, आर्कटिक, अंटार्कटिका, अटलांटिक और हिंद महासागर के क्षेत्रों दिखाई देगा.

कब लगता है चंद्र ग्रहण ? (
When does lunar eclipse occur)

जब सूर्य और चंद्रमा के बीच पृथ्वी आ जाती है, तब चंद्र ग्रहण लगता है. वैज्ञानिक रूप से इसे अदभुत खगोलीय घटना माना जाता है और वैज्ञानिकों को ऐसी घंटनाओं का बेसब्री से इंतजार रहता है.

चंद्र ग्रहण के दौरान कौन से काम नहीं करने चाहिए (Chandra Grahan Dos And Don’ts)

  • चंद्र ग्रहण के दौरान भगवान की मूर्ति को स्पर्श न करें.

  • पूजा-पाठ न करें.

  • चंद्र ग्रहण के दौरान भोजन करने से बचें. (बच्चे, बीमार, और बुजुगों के लिए यह मान्य नहीं)

  • इस दौरान सोने से बचें, जितना हो सके मन में अपने ईष्ट का नाम जपें.

  • गर्भवती महिलाएं ग्रहण के दौरान घर से बाहर न निकलें.

  • गर्भवती महिलाएं चाकू, छुरी, कैंची जैसी नुकीली चीजों का प्रयोग न करें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें